आज से शुरू हो रहा Space Tourism, अंतरिक्ष में घूमने जा रहे 6 लोग, आपके लिए इतना आएगा खर्च?

अगर आप अंतरिक्ष की सैर करना चाहते हैं, तो अगले कुछ सालों में ये बड़ी आम बात होने वाली है। स्‍पेस टूरिज्‍म के सेक्टर में आज (शनिवार) का दिन सबसे खास होने जा रहा, जहां वर्जिन गैलेक्टिक नाम की कंपनी पहली कमर्शियल फ्लाइट स्पेस में भेजने को तैयार है।

कंपनी का दावा है कि अब तक 800 से ज्यादा लोगों ने उसके टिकट बुक करवा लिए हैं, लेकिन पहली फ्लाइट में 6 लोगों को भेजा जाएगा। इसमें दो पायलट और चार अन्य यात्री हैं। इस फ्लाइट का नाम 'गैलेक्टिक 01' रखा गया है। अब आपके मन में भी सवाल उठ रहा होगा कि अगर आप स्पेस में जाना चाहें, तो कितना पैसा खर्च करना होगा? साथ ही आप वहां पर कितना वक्त बिता पाएंगे?

Space Tourism

टिकट काफी महंगा
इस कंपनी की स्थापना 2004 में हुई थी। इसके एक साल बाद ही यानी 2005 से उसने टिकटों की बिक्री शुरू कर दी। कंपनी के मुताबिक 2005 से 2014 तक उसने 2 से ढाई लाख डॉलर में टिकट बेचे, जबकि बाद में उसका दाम साढ़े 4 लाख डॉलर कर दिया। भारत के हिसाब से ये राशि 3.28 करोड़ के आसपास होगी।

कैसे होगी यात्रा?
इस यात्रा में उड़ान अंतरिक्ष यात्रियों की उड़ान से अलग होगी। इसमें महज 90 मिनट के लिए लोगों को अंतरिक्ष में रखा जाएगा, जबकि अंतरिक्ष यात्री तो कई महीनों तक स्पेस में रहते हैं।

कंपनी के मुताबिक एक मदरशिप न्‍यू मैक्सिको के रेगिस्‍तान से उड़ान भरेगा। उसमें एक स्पेसशिप अटैच होगा। 15 हजार फीट की ऊंचाई पर जाते ही मदरशिप से स्पेसशिप अगल हो जाएगा। इसके बाद वो ध्वनि की रफ्तार से तीन गुना ज्यादा रफ्तार से अंतरिक्ष में जाएगा।

अंतरिक्ष में पहुंचते ही सभी यात्री भारहीनता का अनुभव करेंगे। करीब 90 मिनट रहकर यान फिर से पृथ्वी पर लौट आएगा। उसकी लैंडिंग रनवे और पानी दोनों जगहों पर हो सकती है। अगर पहला मिशन सफल रहा, तो दूसरी उड़ान अगस्त में होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+