विजय माल्या की बढ़ेंगी मुश्किलें, सीबीआई-ईडी की टीम पहुंची लंदन

विजय माल्या की बढ़ेंगी मुश्किलें, सीबीआई-ईडी की टीम पहुंची लंदन

नई दिल्ली। भारतीय बैंकों का 900 करोड़ लेकर लंदन में रह रहे शराब कारोबारी विजय माल्या की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई की एक संयुक्त टीम लंदन पहुंची है। ये टीम माल्या के खिलाफ लंदन के अधिकारियों को उसके खिलाफ सुबूत देगी ताकि उसके भारत लाने का रास्ता साफ हो सके।

vijay mallya

टीओआई की खबर के मुताबिक, सीबीआई और ईडी की ये टीम लंदन में माल्या के खिलाफ 5,500 पेज के आरोपपत्र को जमा करेगी, जो ईडी ने बीते महीने मुंबई में दायर किए थे।

ये टीम क्राउन प्रॉसीक्यूशन सर्विस (सीपीएस) के अधिकारियों को माल्या के खिलाफ दायर चार्जशीट और दूसरे अहम सबूत भी देगी। साथ ही माल्या के केस से जुड़े अन्य कानूनी मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। क्राउन प्रॉसीक्यूशन कार्यालय माल्या के प्रत्यर्पण के मामले को भारत की ओर से पक्ष रख रहा है। ईडी लंदन ही नहीं फ्रांस, सिंगापुर, मॉरीशस, आयरलैंड , अमेरिका और यूएई से भी जांच में सहयोग का अनुरोध करेगा।

विजय माल्या पर 9000 करोड़ का कर्ज
बता दें कि भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या पर देश के 17 बैंकों का 9000 करोड़ रुपए लेकर भागने के आरोपी है। माल्या के प्रत्यर्पण मामले को लेकर लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत में सुनवाई चल रही है। फिलहाल लंदन की कोर्ट ने सुनवाई को दो महीने के लिये टाल दी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी।

माल्या 2016 से ही लंदन में हैं। जिसके बाद भारत ने ब्रिटेन सरकार से माल्या को भारत भेजने की अपील की थी। भारत सरकार की इस मांग पर लंदन प्रशासन ने माल्या को रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर तलब किया था, जहां उन्हें जमानत मिल गई थी।

पढ़ें- माल्या पर शिकंजे के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने की ब्रिटिश पीएम से खास बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+