बड़ी खबर- भगोड़ा करोबारी विजय माल्‍या लंदन में गिरफ्तार, घंटे भर में मिल गई जमानत

Recommended Video

    Vijay Mallya arrested from London | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। अलग-अलग बैंकों से करीब 9 हजार करोड़ का लोन लेकर फरार हुए भगोड़े विजय माल्‍या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी प्रर्वतन निदेशालय (ED) ने की है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ आरोप-पत्र जमा करने के लिए लंदन पहुंची थी। यह कदम माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर उठाया गया था।

    बड़ी खबर- भगोड़ा करोबारी विजय माल्‍या लंदन में गिरफ्तार, घंटे भर में मिल गई जमानत


    ईडी का यह कदम माल्या के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुता‍बिक अरेस्‍ट होने के एक घंटे के भीतर ही माल्‍‍‍‍या को जमानत भी मिल गयी है। उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले भी विजय माल्‍या को स्‍कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद विजय माल्‍या को लंदन के विस्‍टमिंस्‍टर कोर्ट में पेश किया गया था जहां थोड़ी ही देर में उन्‍हें जमानत भी मिल गई थी।

    कब हुआ था फरार

    माल्या ने 2 मार्च को दोपहर करीब 1:30 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली-लंदन फ्लाइट पकड़ी थी। फ्लाइट नंबर 9W122 से माल्या लंदन रवाना हुआ। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर की मानें तो जिस वक्त माल्या लंदन रवाना हुआ उस वक्त उसके साथ एक महिला भी थी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह महिला कौन थी और माल्या के साथ क्यों थी। माल्या के पास बड़े-बड़े सात बैग भी थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+