गिरफ्तारी के सिर्फ 1 घंटे में कैसे जमानत का 'जुगाड़' कर लेता है विजय माल्‍या, पढ़ें खास Facts

लंदन। शराब कारोबारी और भगोड़ा विजय माल्या को आज एक बार फिर मनी लॉन्ड्रींग के मामले में गिरफ्तार किया गया। लंदन पुलिस ने दूसरी बार विजय माल्या को गिरफ्तार किया था, लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी माल्या को कुछ मिनटों में ही रिहा कर दिया गया। विजय माल्या की गिरफ्तारी को लेकर भारत में खबरें पहुंचते ही, उधर यूके से माल्या रिहा हो जाता है। आइए आपको बताते हैं, क्या है आखिर मामला...

सिर्फ 1 घंटे में कैसे जमानत का 'जुगाड़' कर लेता है माल्‍या
  • 61 साल का भगोड़ा विजय माल्या करीब दो साल से यूके में रह रहा है। पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में विजय माल्या को लंदन के हबाला से गिरफ्तार किया था और आधे घंटे से भी कम समय में उसे रिहा कर दिया गया।
  • इससे पहले इसी साल 18 अप्रैल को लंदन पुलिस ने विजय माल्या को गिरफ्तार किया था और गिरफ्तारी के 3 घंटे बाद ही उसे बेल मिल गई थी।
  • बेल मिलने के बाद विजय माल्या ने ट्वीट पर भारतीय मीडिया पर अपना गुस्सा फोड़ते हुए कहा था कि भारतीय मीडिया पर बढ़ाचढ़ा कर यह सब दिखा रही है।
  • माल्या की गिरफ्तारी पर भारतीय मीडिया भले ही हल्ला मचा ले, लेकिन यूके कानून के अनुसार आरोपी सिर्फ कोर्ट में पेश होने के लिए आता है और सुनवाई के बाद उसे बेल मिल जाती है।
  • सूत्रों के मुताबिक, माल्या के पास सरकार से भी ज्यादा पुख्ता सबूत है। सरकार के लगाए सभी आरोपों को माल्या लगातार खंडन करता आया है।
माल्या को भारत लाना आसान नहीं
  • हालांकि, सरकार के लिए माल्या को भारत लाना इतना आसान नहीं है। ब्रिटेन कानून के मुताबिक, 1971 के आव्रजन कानून के तहत यदि किसी व्यक्ति के पास ब्रिटेन में प्रवेश करते समय वैध पासपोर्ट हो तो ब्रिटेन को इस बात की आवश्यकता नहीं है कि देश में उसके रहने के दौरान भी उसके पास वैध पासपोर्ट हो।
  • प्रत्यर्पण के मामलों में ब्रिटेन ने भारत को कैटेगरी 2 देशों में रखा है। ऐसे देशों के लिए अपराधियों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया बहुत लंबी और मुश्किल होती है, जबकि कैटेगरी 1 में शामिल देशों को इस मामले में तरजीह दी जाती है। इन देशों में अमेरिका और यूरोप के देश शामिल हैं।
  • ब्रिटेन अभी तक प्रत्यर्पण से संबंधित भारत की कई एप्लीकेशन को खारिज कर चुका है। सरकार सिर्फ माल्या को ही लाना नहीं चाहती है, भगोड़े अपराधी रेमंड वर्ले, रवि शंकरन, वेलू बूपालन, अजय प्रसाद खेतान, वीरेंद्र कुमार रस्तोगी और आनंद कुमार जैन जैसे कई नाम शामिल हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+