Video: फ्रांस में 'स्पाइडरमैन,' राष्ट्रपति मैंक्रों देंगे इस स्पाइडरमैन को नौकरी और फ्रेंच सिटीजनशिप
आपने स्पाइडरमैन फिल्म में एक लड़के को दुनिया को बचाते और मासूमों की जिंदगी की रक्षा करते हुए देखा है लेकिन फ्रांस में पिछले दिनों सचमुच का स्पाइडरमैन नजर आया है। इस स्पाइडरमैन ने एक के बाद एक तीन बालकनी को पार करके और चौथी बालकनी में जाकर एक बच्चे की जान बचाई।
पेरिस। आपने स्पाइडरमैन फिल्म में एक लड़के को दुनिया को बचाते और मासूमों की जिंदगी की रक्षा करते हुए देखा है लेकिन फ्रांस में पिछले दिनों सचमुच का स्पाइडरमैन नजर आया है। इस स्पाइडरमैन ने एक के बाद एक तीन बालकनी को पार करके और चौथी बालकनी में जाकर एक बच्चे की जान उस समय बचाई जब वह बस कुछ ही सेकेंड्स में जमीन पर गिरने वाला था। अब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने इस स्पाइडरमैन को फ्रांस की नागरिकता की पेशकश की और साथ ही नौकरी का भी ऑफर दिया है। जी हां पूरे फ्रांस में जब अप्रवासी नागरिकों को लेकर हल्ला मचा हुआ है तब गैर-कानूनी तरीके से रह रहा एक अप्रवासी नागरिक ही यहां पर हीरो बन गया है।

चौथी बालकनी से लटका था बच्चा
इस व्यक्ति का नाम है मामोंडु गस्सामा और इसकी उम्र बस 22 वर्ष है। माली के रहने वालो मामोंडु का वीडियो इस समय काफी वायरन हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे मामोंडु बिना किसी सपोर्ट के एक अपार्टमेंट की तीन बालकनी को ऐसे चढ़ जाते हैं जैसे कोई सीढ़ी चढ़ रहे हों। चौथी बालकनी में पहुंचकर वह वहां लटक रहे एक बच्चे की जान बचाते हैं। इन सबमें वह अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं और चार वर्ष के मासूम की जिंदगी को बचा लेते हैं। जिस समय वह ऐसा कर रहे थे नीचे खड़े लोग सिहर कर सबकुछ देख रहे थे। एक सेकेंड को भी किसी की नजरें मामोंडु से नहीं हटती हैं। शनिवार को मामोंडु एक अपार्टमेंट के सामने से गुजर रहे थे जब उन्होंने यह सारा मंजर देखा और फिर कुछ ही मिनटों बाद वह एक हीरो बन गए।

मामोंडु बन गए स्पाइडरमैन
इस वीडियो के बाद मामोंडु को 'स्पाइडरमैन' बुलाया जाने लगा है। मामोंडु ने इस पूरी घटना पर पेरिस के अखबार ला पेरिसियन को बताया, 'मैंने यह किया क्योंकि यह एक बच्चा था। मैं चढ़ा और भगवान का शुक्र है कि मैंने उस बच्चे की जान बचा ली।' मामोंडु के इस असाधारण काम ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो को भी प्रभावित किया। इमैनुएल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मामोंडु के वीडियो को देखा और उन्हें एलिसी पैलेस में मीटिंग का इनवाइट भी दिया। मामोंडु ने सोमवार को मैंक्रो से मुलाकात की है। मामोंडु ने मैंक्रो को बताया, 'लोग चिल्ला रहे थे और अपनी गाड़ियों के हॉर्न बजा रहे थे। मैंने कुछ नहीं सोचा, भागकर सड़क पार की और उसकी जान बचा ली।' मामोंडु के मुताबिक जब उन्होंने यह सब कर लिया तब उन्हें पता लगा कि असल में उन्होंने एक बच्चे की जान बचा ली है। फ्लैट में जाने पर उनके पैर कांप रहे थे।

मैंक्रों ने दिया बहादुरी का मेडल
मैंक्रो ने मामोंडु को उनके इस काम के लिए बधाई दी और सबकुछ सुनने के बाद कहा, 'बहुत बहादुर'। मैंक्रों ने उन्हें कहा कि फ्रांस उन्हें इमरजेंसी सर्विसेज में नौकरी देगा।इसके साथ ही मैंक्रो ने वादा किया है कि मामोंडु को फ्रांस की नागरिकता दिलाने के वह सभी जरूरी कागजात उन्हें दिलाएंगे और एक तेज प्रक्रिया के तहत मामोंडु अगर चाहें तो उन्हें फ्रांस की नागरिकता मिल सकती है। मामोंडु को इसके साथ ही मैंक्रों की तरफ से उनकी बहादुरी और समर्पण के लिए मेडल भी दिया गया है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications