अमेरिकी शो में उड़ा भारत में नोटबंदी और राष्ट्रगान का मजाक, देखें VIDEO
अमेरिका के एक टॉक शो के दौरान भारत में नोटबंदी और राष्ट्रगान को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का खूब मजाक उड़ाया गया।
वॉशिंगटन। भारत में नोटबंदी के फैसले की चर्चा दुनियाभर के देशों में हुई, लेकिन अमेरिका के एक टीवी शो के दौरान इस फैसला के मजाक उड़ाया गया। इतनी ही नहीं शो में भारत में राष्ट्रगान को लेकर सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले का भी मजाक उड़ाया गया।

अमेरिका के मशहूर हास्य शो 'द डेली शो विद ट्रिवोर नोआ' के एंकर ट्रिवोर नोआ ने भारत के नोटंबदी और सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाने को लेकर दिए गए फैसले का मजाक उड़ाया। 1 दिसंबर को प्रसारित किए गए इस टीवी शो के दौरान नोआ ने कहा कि भारत में एक दिलचस्प चीज हुई।
कैश के लिए बैंक की कतार में खड़ी महिला ने दिया बच्चे को जन्म
वहां कुछ हफ्ते पहले सरकार ने अचानक लोगों से कहा कि प्रचलन की लगभग सारी मुद्रा बदली जाएगी। लोगों की जेब में रखा पैसा बेकार हो गया। नोआ ने क हा कि ऐस इतिहास में पहली बार हुआ है जब कोई अपना पैसा दूसरे को दे रहा है और कह रहा है कि तुम ही रख लो।
शो के दौरान नोआ ने भारत का गलत नक्शा भी दिखाया और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का मजाक उड़ाते हुए कहा कि राष्ट्रगान वाला मामला भारत में और कितना आगे जाएगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने फैसला दिया कि हर फिल्म के पहले इसे चलाओ। फिर फैसला आएगा कि दुकान से सामान लेने के पहले चलाओ।
उन्होंने कहा कि जब लोग मदद के लिए दूसरे को फोन करेंगे तो उसे कहा जाएगा कि मदद तो करेंगे, लेकिन पहले राष्ट्रगान गाओ। उन्होंने कहा कि कोर्ट के बाद अब बी ग्रेड फिल्मों से पहले भी लोगों में राष्ट्रगान के जरिए देशभक्ति जगाई जाएगी। देखिए कैसे अपने शो के दौरान नोआ ने भारत का मजाक उड़ाया...












Click it and Unblock the Notifications