Video: बीच हवा में टैंकर से टकराने के बाद क्रैश हुआ दुनिया का सबसे एडवांस जेट F-35B
कैलिफोर्निया। अमेरिका में मंगलवार को यूएस एयरफोर्स का सबसे एडवांस फाइटर जेट F-35B क्रैश हो गया है। यह क्रैश उस समय हुआ जब जेट हवा में ईधन भरने वाले टैंकर से टकरा गया था। यूएस मरीन की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है। जेट का पायलट क्रैश होने से पहले निकलने में कामयाब रहा और उसका इलाज जारी है। एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस घटना को एक असाधारण घटना करार दे रहे हैं। ये घटना कैलिफोर्निया की इंपीरियल काउंटी में हुई है।

बिना पायलट के हुई लैंडिंग
इसके जो वीडियो इस समय ट्विटर पर वायरल हो रहे हैं, उसमें नजर आ रहा है कैसे टकराने के बाद F-35B रेगिस्तान में बिना पायलट के लैंडिंग करता है। लैंड करने से पहले ही यह आग के गोले में बदल गया था। F-35B तो क्रैश हो गया मगर जिस रि-फ्यूलिंग टैंकर KC-130J से वह टकराया था, उसके क्रू ने सफल लैंडिंग की है। यूएस एयरफोर्स की थर्ड मरीन एयरक्राफ्ट विंग की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है। मरीन विंग की तरफ से ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में लिखा था, 'करीब 1600 फीट की ऊंचाई पर F-35B टैंकर KC-130J के संपर्क में आया और जिस समय हवा में ईधन भरा जा रहा था, यह उससे टकरा गया। इसकी वजह से यह क्रैश हुआ है।' बयान में आगे कहा गया है कि KC-130J थर्मल एयरपोर्ट में डेक के दायरे में था। सभी क्रू मेंबर्स पूरी तरह से सुरक्षित हैं। रिफ्यूलिंग टैंकर ने पास के खेत में लैंडिंग की है। KC-130J मरीन कोर के कैलिफोर्निया के सैन डियागो में मरीन कोर स्टेशन मिरामार में तैनात है। जबकि एफ-35 जापान के इवाकुनी में बेस्ड है। फिलहाल इस घटना की जांच जारी है।
Can you imagine standing in the desert minding your own business and watching an F-35 crash. pic.twitter.com/RnkVc7rCD9
— Chris Clarke (@chrisclarkefly) September 30, 2020












Click it and Unblock the Notifications