यूक्रेन का जाबांज, रूसी टैंक को अकेले दम पर हाथों से रोका और फिर..... दिल दहला देगा ये VIDEO
यूक्रेन का जाबांज, रूसी टैंक को अकेले दम पर हाथों से रोका और फिर..... दिल दहला देगा ये VIDEO
नई दिल्ली, 1 मार्च। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। रूसी सेना एक एक करके यूक्रेन के शहरों पर कब्जा कर रही है। वहीं रूस को इस युद्ध में दुनिया के अलग-अलग देशों का रोष झेलना पड़ रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में रूसी सौनिकों को यूक्रेनी नागरिकों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। रूसी सौनिकों को यूक्रेनी लोगों के दमदार विरोध झेलना पड़ रहा है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें यूक्रेनी नागरिकों का देश के प्रति प्रेम साफ तौर पर देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशळ मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक यूक्रेनी नागरिक अकेले ही रूसी टैंकर को रोकने के लिए सड़क पर खड़ा हो जाता है।

अकेले दम पर रूसी टैंकर से भिड़ा यूक्रेनी नागरिक
रूसी सैनिक यूक्रेन में अपेन टैंकर के साथ घुस रहे हैं। इसी दौरान एक यूक्रेनी नागरिक टैंक को रोककर उस पर चढ़ जाता है और उसे अपने हाथों से रोकने की कोशिश करता है। इसके बाद वो शख्स चुनौती देते हुए टैंक के आगे घुटनों के बल बैठ जाता है। वो अपने दम पर हर संभव कोशिश करते हैं कि वो टैंकर को आगे बढ़ने से रोक दे। हालांकि वहां मौजूद कुछ अन्य लोग इस शख्स को समझा कर वहां से उठाकर साइड में ले आते हैं। गुस्से में वो रूसी सैनिकों को भला बुरा कहता है। अपना आपा खो बैठता है।

वायरल हो रहा है वीडियो
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस युद्ध में ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग इस शख्स को यूक्रेन का टैंक मैन बता रहे हैं। दरअसल 1989 में चीन में लोकतंत्र के समर्थन में एक विशाल विरोध प्रदर्शन हुआ था, जिसमें चीनी सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलवाई थी। इस घटना के दौरान चीन के टैंकों के सामने एक शख्स आकर खड़ा हो गया था। ये तस्वीर दुनियाभर में चर्चा का विषय बनीं और लोगों ने उसे टैंक मैन का नाम दे दिया। यूक्रेन से भी अब इसी तरह की तस्वीर सामने आ रही है।

लोग कर रहे हैं विरोध
आपको बता दें कि यूक्रेन में लोगों द्वारा रूसी सेना का विरोध की ये कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें यूक्रेन के नागरिकों को रूसी सैनिकों का विरोध, उनकी नाराजगी झेलनी पड़ी है। लोग उन्हें भगाने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेन के लोग रूसी सेना के खिलाफ हथियार भी उठा चुके हैं। उनके सैनिकों का ध्यान भटकाने के लिए सड़कों से साइन बोर्ड हटा दिए गए हैं। उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications