VIDEO: एयरफोर्स के 9 विमानों के बगल उड़ता दिखा 'एलियंस का यान', टीवी पर हो रहा था लाइव टेलीकास्ट

नई दिल्ली: पिछले कई दशकों से एलियंस की खोज हो रही है, लेकिन किसी भी देश के हाथ कामयाबी नहीं लगी। बहुत से वैज्ञानिकों का मानना है कि हम एलियंस तक नहीं पहुंचे, लेकिन उन्होंने हमको खोज लिया है। जिस वजह से सैकड़ों बार पृथ्वी पर एलियंस या फिर उनके यान यूएफओ को देखे जाने का दावा किया गया। इन दावों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। (वीडियो-नीचे)

सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखा UFO!

सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखा UFO!

ब्रिटेन में एक बार फिर से यूएफओ को देखे जाने का दावा किया गया है, लेकिन इस बार मामला अलग है। आमतौर पर एलियंस या फिर यूएफओ को एकांत जगहों पर देखे जाने की बात कही जाती है, लेकिन इस बार एक सार्वजनिक कार्यक्रम में यूएफओ को मंडराते हुए देखने का दावा किया गया। इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

शाही परिवार भी था

शाही परिवार भी था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 जून को क्वीन्स प्लेटिनम जुबली समारोह था। उस दौरान हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। शाही परिवार भी बकिंघम पैलेस की बालकनी से वो प्रोग्राम देख रहा था। दावे के मुताबिक जब रॉयल एयर फोर्स एरोबैटिक टीम (आरएएफ) यानी रेड एरो टीम फ्लाईपास्ट कर रही थी, तो उसके बगल में एक यूएफओ भी उड़ रहा था।

9 विमान बगल में थे

9 विमान बगल में थे

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्रिटिश वायुसेना के 9 विमान फ्लाईपास्ट कर रहे होते हैं। जिनमें से रंगीन धुंआ भी निकलता रहता है। तभी एक सफेद रंग की चीज वहां पर उड़ती हुई दिखाई दी। वीडियो को काफी जूम करने के बाद वो सफेद चीज दिखी, जिस वजह से उसके पिक्सल फट रहे थे। ऐसे में ये क्लियर नहीं हो पाया वो क्या था, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उसे यूएफओ ही बता रहे हैं।

लोग क्या कह रहे?

लोग क्या कह रहे?

ये पूरा कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट किया गया था। उसके कुछ हिस्से में ही वो संदिग्ध चीज दिखी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। एक शख्स ने लिखा कि ये ड्रोन या फिर पक्षी हो सकता है, जरूरी नहीं ये यूएफओ ही हो। वहीं दूसरे शख्स ने दावा किया कि वो माउस का कर्सर है, जो स्क्रीन के ऊपर तेजी से हिलाया गया। उसका वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है। हालांकि बहुत से लोग इस घटना को सही मान रहे हैं।

अमेरिका में भी इसी तरह का दावा

अमेरिका में भी इसी तरह का दावा

हाल ही में अमेरिका में एक पुराना वीडियो सामने आया, जो नवंबर 2018 का था। उसमें दावा किया जा रहा कि अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर के पायलट्स ने तीन यूएफओ के काफिले को देखा, जो बिजली की रफ्तार से ज्यादा तेज उड़ रहा था। उसको देखकर पायलट भी हैरान रह गए। हालांकि आज तक ये पता नहीं चल पाया कि वो क्या चीज थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+