Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: लाइव शो में न्‍यूज एंकर ने किया कुछ ऐसा कि गर्लफ्रेंड हो गई खुश

नई दिल्‍ली। प्‍यार में प्रपोज किए जाने की कई खबरें आपने पढ़ी होंगी लेकिन ये खबर उन सबसे बिल्‍कुल अलग है। जी हां रूस के एक टीवी होस्ट ने अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ इस तरह प्रपोज किया है कि आज वह सुर्खियों में बने हुए हैं। अवेज्डा टीवी के न्यूज ऐंकर डेनिस कोचनोव ने बुलेटिन के दौरान ही अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। अब उनका यह विडियो वायरल हो रहा है।

VIDEO: लाइव शो में न्‍यूज एंकर ने किया कुछ ऐसा कि गर्लफ्रेंड हो गई खुश

दरअसल हुआ यह कि उस दिन उनके बुलेटिन में पढ़ने या बताने को कोई खास न्‍यूज नहीं थी। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो लोगें को क्या दिलचस्प खबरें दिखाएं। इसलिए उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को लाइव टीवी पर प्रपोज करने का मन बनाया। डेनिस ने अपना यह विडियो ट्विटर पर भी शेयर किया है।

विडियो में देखा जा सकता है कि डेनिस खबर पढ़ने के लिए अपनी कुर्सी से उठकर स्क्रीन की तरफ आते हैं और फिर अचानक जेब से अंगूठी निकालकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हैं। खास बात यह है कि उनकी गर्लफ्रेंड उस समय शो देख रहीं थीं और यह बात डेनिस को पता थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपने डेस्क से उठे, स्टूडियो में घूमे और अपनी जेब से लाल रंग एक बॉक्स निकाला। इसके बाद वह घुटनों के बल बैठ गए।

उन्होंने कैमरे की तरफ़ देखते हुए कहा, चूंकि हमारे पास अच्छी खबरों की कमी है इसलिए मैं अपनी तरफ से एक अच्छी खबर जोड़ना चाहूंगा। मार्गरीटा स्टेपानोवा, क्या तुम मुझसे शादी करोगी? मैं तुम्हारें जवाब का इंतजार करूंगा और मुझे उम्मीद है कि तुम हां कहोगी। वीडियो वायरल होने के बाद अलग-अलग प्रतिकियाएं आनी शुरु हो गई हैं। किसी ने इस रोमांटिक अंदाज कहा तो किसी ने इसे कहां ज्यादा खास नहीं था। वहीं टीवी चैनल ने रूस की एक सोशल नेटवर्किंग साइट पर बताया है कि डेनिस की गर्लफ्रेंड ने शादी के लिए हां कह दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+