Video:आसमान में चमकती बिजली के बीच से गुजर गया हवाई जहाज, बाल-बाल बची यात्रियों की जान
लंदनः लंदन के आसमान में रविवार रात एक दिलदहला देने वाला नजारा देखने को मिला। आसमान में बिजलियां चमक रही थी और इसी बीच बदलों से दो हवाई जहाज गुजरे तो बिजली गिर गई। बिजली बिल्कुल हवाई जहाज के पास से गुजरी। हालांकि, हवाई जहाज को कोई नुकसान नहीं हुआ। कई यात्रियों की जान बाल-बाल बची। हवाई जहाज के पायलेट ने राहत की सांस ली।

लंदन के मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार रात लंदन के आसमान में करीब 62000 बार बिजली चमकी। रातभर मौसम काफी खराब रहा। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि रविवार के दिन, लंदन में मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म था। इस महीने लंदन में इतना ज्यादा तापमान नहीं होता है। लोगों को बारिश की उम्मीद थी। शाम होते-होते मौसम बदलने लगा और बारिश आ गई।
आसमान में बिजली चमकने के वीडियो को कैमरे में कैद कर लिया गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लाखों लोग इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो की काफी चर्चा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- दरोगा ने बोला गाड़ी के पेपर दिखाओ, डिग्गी से तमंचा निकाल कर चला दी गोली












Click it and Unblock the Notifications