दरोगा ने बोला गाड़ी के पेपर दिखाओ, डिग्गी से तमंचा निकाल कर चला दी गोली

चंदौली। यूपी पुलिस भले ही लगातार एनकाउंटर कर अपना पीठ थपथपा रही हो लेकिन बदमाशों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला चंदौली का है ,जहां गश्त पर निकले एक चौकी इंचार्ज को तलाशी लेने पर बदमाशों ने गोली मार दी। जिसके चौकी इंचार्ज को गंभीर हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत पहले से बेहतर है। बदमाशों के इस दुस्साहस से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

chandauli goons fired on inspector admit in hospital

क्या था पूरा मामला

दरअसल देर रात अलीनगर थाना अंतर्गत लौंदा चौकी इंचार्ज संतोष यादव गश्त पर निकले थे कि तभी बरहुली गांव के समीप पुलिया पर दो युवकों को बैठा देख उनसे पूछताछ करने लगे। चौकी इंचार्ज ने युवकों से उनके बाइक का कागजात मांगा। उसी दौरान शौच कर उनका तीसरा साथी भी वहां आ गया। गाड़ी के पेपर मांगे जाने पर एक बदमाश ने गाड़ी की डिग्गी से गाड़ी के पेपर निकालने के बहाने डिग्गी में पहले से रखे तमंचा को निकालकर तुरंत चौकी प्रभारी को गोली मार दी। गोली लगते ही चौकी प्रभारी ने बदमाशों की बाइक को धक्का दे दिया और बाइक की चाभी निकाल लिया। वहीं दूसरी ओर से गश्त पर निकले चौकी के अन्य सिपाही वहां पहुंचे ही थे की सिपाहियों को देखते ही बदमाश बाइक छोड़कर खेतों की तरफ भाग निकले। फिलहाल दरोगा की स्थिति में सुधार है। वहीं ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि उनका एक साथी फरार हो गया।

सब इंस्पेक्टर की गोली मारे जाने के बाद महकमे में मची खलबली
घटना को अंजाम देकर मौके से बदमाश भागते हुए कुछ दूर स्थित बसनी गाँव पहुँचे। जहाँ ग्रामीणों ने चोर समझ कर दौड़ाए जाने के दौरान इन बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की। जिससे पूरे गाँव मे दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया। गोली की आवाज सुनकर पूरे गाँव के लोग इकठ्ठा होकर बदमाशों को खदड़ने लगे। चौकी इंचार्ज को बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने की सूचना वायरलेस सेट पर प्रसारित होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और कई थानों की फ़ोर्स, सीओ सकलडीहा सहित एसपी सन्तोष सिंह खुद घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। इधर दो बजे तक चले भागमभाग के बाद ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया और आक्रोशित ग्रामीणों ने बदमाशों की जमकर पिटाई की। चौकी इंचार्ज को गोली मारने वाला बदमाश ग्रामीणों के शोर गुल का और अँधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

ग्रामीणों ने भी लाठी डण्डे लेकर चलाया सर्च ऑपरेशन
वहीं दूसरी तरफ दरोगा को बदमाशों द्वारा गोली मार दिए जाने की खबर जंगल मे आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीण भी पुलिस की मदद के लिए लाठी डण्डे के साथ सर्च ऑपरेशन में लग गए। दो अपराधियों को पकड़ लिया गया वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी बदमाशों को ढूढ़ते ढूढ़ते बसनी गावं पहुंच गई और बदमाशों को अपने कब्जे में लिया। अधिकारियों ने तत्काल घायल चौकी प्रभारी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी हालत स्थित बनी हुई है। वहीं ग्रामीण और पुलिस फरार बदमाश की खोजबीन में जुटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+