Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: जब डोनाल्‍ड ट्रंप ने की पत्‍नी मेलानिया का हाथ पकड़ने की कोशिश तो मेलानिया ने क्‍या किया

इजरायल दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उनकी पत्‍नी मेलानिया ट्रंप के एक वीडियो ने मचाई खलबली। वीडियो में मेलानिया, राष्‍ट्रपति का हाथ किनारे करते हुए नजर आ रही हैं।

तेल अवीव। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप, सऊदी अरब का दौरा पूरा करके इजरायल के दौरे पर पहुंचे थे। राष्‍ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी पत्‍नी मेलानिया भी थीं। यूं तो दोनों हमेशा साथ ही नजर आते हैं लेकिन इस दौरे पर कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद दोनों के रिश्‍तों पर सवाल उठ रहे हैं। दोनों की एक वीडियो क्लिप सामने आई है और इस क्लिप को देखने के बाद दोनों के बीच रिलेशनशिप का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Video: जब डोनाल्‍ड ट्रंप ने की पत्‍नी मेलानिया का हाथ पकड़ने की कोशिश तो मेलानिया ने क्‍या किया

मेलानिया ने झटका ट्रंप का हाथ

सोमवार को डोनाल्‍ड ट्रंप, पत्‍नी मेलानिया के साथ इजरायल के शहर तेल अवीव पहुंचे थे। यहां पर दोनों जब एयरफोर्स वन से उतरकर आगे की ओर बढ़े तो ट्रंप ने मेलानिया का हाथ पकड़ना चाहा लेकिन मेलानिया ने ट्रंप का हाथ झटक दिया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्‍याहू अपनी पत्‍नी सारा के साथ ट्रंप कपल को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। डोनाल्‍ड ट्रंप और मेलानिया पिछले 12 वर्षों से शादीशुदा जिंदगी में हैं दोनों एक बेटे के माता-पिता भी हैं। यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। व्‍हाइट हाउस की ओर से भी इस बारे में सवाल करने पर कोई जवाब नहीं दिया गया है।

पहले भी आया है ऐसा वीडियो

इजरायल के पब्लिकेशन हारेट्ज ने ट्विटर पर इस घटना के बारे में लिखा है कि यह काफी शर्मनाक था। इस पब्लिकेशन की ओर से ही सबसे पहले इस क्लिप को ट्वीट किया गया था। य‍ह पहला मौका नहीं है जब दोनों का इस तरह को कोई वीडियो सामने आया है। पिछले माह व्‍हाइट हाउस में जब ईस्‍टर के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था तो उस समय भी इस तरह का वीडियो आया था। उस समय राष्‍ट्रीय गान के दौरान ट्रंप अपना हाथ अपने सीने पर रखना भूल गए थे। उस समय भी मेलानिया ने ट्रंप को इसी तरह से इशारा किया था। वैसे आपको बता दें कि यूरोप में कुछ माह पहले शर्त लगाई गई थी कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उनकी पत्‍नी मेलानिया ट्रंप की शादी जल्‍द टूट जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+