फेसबुक के नए लोगो और ब्लू डायनासोर से सजा जुकरबर्ग का वर्कस्टेशन
कैलिफोर्निया। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की उम्र सिर्फ 31 वर्ष है और इतनी कम उम्र में ही वह कई युवाओं के आदर्श बन गए हैं। जुकरबर्ग ने पहली बार फेसबुक के हेडक्वार्टर का एक लाइव वीडियो अपने पेज पर पोस्ट किया है।कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क स्थित फेसबुक का हेडक्वार्टर के अंदर का नजारा पहली बार इस तरह से सामने आया है।

ऑफिस में रहना चाहिए ओपेन स्पेस
इस वीडियो में जुकरबर्ग खुद अपने आफिस के बारे में बता रहे हैं। फेसबुक के हेडक्वार्टर के अंदर का नजारा खुद जुकेरबर्ग ने दिया है। फेसबुक का ऑफिस काफी खुला हुआ और किसी के लिए इसमें कोई भी केबिन नहीं है। क्यूबिकल्स में बने इस ऑफिस में लोगों को पूरा स्पेस और पूरी आजादी दी गई है।
जुकरबर्ग के मुताबिक ऑफिस को इस तरह से तैयार करने का मकसद सिर्फ इतना ही था कि लोग एक दूसरे से जुड़कर और करीब महसूस कर काम करें। वे आपस में बात करते रहें कि आखिर वे कर क्या रहे हैं।
बिना केबिन वाले सीईओ जुकरबर्ग
जुकरबर्ग ने अपने वर्कस्टेशन की भी एक झलक इस वीडियो में पेश की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सीईओ जुकरबर्ग के पास कोई केबिन नहीं है बल्कि वह भी बाकी लोगों की ही तरह सिर्फ एक डेस्क पर ही ओपेन स्पेस में काम करते हैं। जुकरबर्ग की डेस्क पर मौजूद इन 10 चीजों को देखकर आप भी कह सकते हैं जुकेरबर्ग एक कूल सीईओ हैं।
- किताबों का ढेर जिसे वह अपने ईयर ऑफ बुक्स चैलेंज को पूरा करने के लिए पढ़ रहे हैं।
- फेसबुक का नया लोग जो कि एक लकड़ी पर बनाकर लोगों ने गिफ्ट किया है।
- सैटेलाइट का वह मॉडल जिस पर कंपनी काम कर रही है।
- उनकी लेसर कम्यूनिकेशन टीम की ओर से लिखी गई एक किताब।
- स्प्रे पेंट आर्ट जिससे काले रंग से जुकेरबर्ग लिखा गया है।
- जुकेरबर्ग की ट्रेडमार्क ब्लैक टी-शर्ट जिस पर फेसबुक लिखा है।
- स्टफ टॉय डायनॉसोर
- एप्पल मैकबुक
- वायरलेस स्पीकर
- पानी की बॉटल












Click it and Unblock the Notifications