ISIS के आतंकियों की गोली से बचने के बाद मुस्कुराती हुई स्नाइपर, वीडियो देखा आपने
राक्का। कुर्द सेना की एक स्नाइपर का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह स्नाइपर काफी मुस्कुराती हुई नजर आ रही है क्योंकि उसकी उसने आईएसआईएस के आतंकियों की एक गोली उसके सिर को निशाना बनाने से चूक जाती है। यह वीडियो सीरिया के राक्का का है और इसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। आपके बता दें कि सीरिया में कुर्द सेना ने बड़ी संख्या में महिलाओं को तवज्जो दी हुई है और ये महिलाएं पिछले करीब दो वर्षों से आईएसआईएस के सामने डटीं हुई हैं।

कुर्द सेना की शार्प शूटर
ब्रिटिश डेली सन की ओर से इस कुर्दिश फाइटर पर एक रिपोर्ट जारी की गई है। यह फाइअर कुर्द सेना की वाइपीजे यानी वीमेन प्रोटेक्शन यूनिट की शार्पशूटर है। राक्का में वह आईएसआईएस के आतंकियों के खिलाफ अपना निशाना साधती हुई नजर आ रही हैं। राक्का आईएसआईएस का मजबूत गढ़ है और यहां पर अल कायदा ने भी अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। जैसे ही यह स्नाइपर अपना निशाना लगाती है उसके पीछे की दिवार में धमाका हो जाता है। दिवार पूरी तरह से ढह जाती है और चारों तरफ धूल ही धूल होती है। वाईपीजे कुर्दिश सेना की वह शाखा है जिसमें सभी महिलाएं हैं। इसका काम लोगों को आईएसआईएस आतंकियों और सीरिया की सरकार के अलावा अल कायदा से भी लोगों को बचाना है।
मौत के सामने भी मुस्कुरा रही स्नाइपर
यह फुटेज राक्का की ही या कहीं और की इसकी जांच अभी तक नहीं हुई है। इसे एक कुर्दिश जर्नलिस्ट ने अपलोड किया था। इस जर्नलिस्ट का नाम हेमजे हमजा हैं और वह कहती हैं कि कुर्दिश महिलाओं को किसी भी बात का डर नहीं है। एक साधारण व्यक्ति इस घटना से डर सकता था लेकिन यह स्नाइपर बिना डरे डटी रही और मौत के सामने भी मुस्कुरा रही थी। वाइपीजे ने वर्ष 2014 में माउंट सिंजार में फंसे हजारों याजीदियों की जिंदगी बचाई थी। माना जा रहा है कि वाइपीजे में करीब 7,000 फाइटर्स हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष है। अमेरिकी गठबंधन की सेनाएं कुर्द और अरब फाइटर्स वाले गठबंधन और आईएसआईएस के खिलाफ उनके हमलों का समर्थन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications