Video: सांपों के साथ परफॉर्म करने वाली इर्मा बुले को कोबरा ने काटा, स्टेज पर मौत
जकार्ता। इंडोनेशिया की पॉप आर्टिस्ट इर्मा बुले जो स्टेप पर सांपों के साथ लाइव परफॉर्मेंस के लिए मशहूर थीं, उन्हें स्टेज पर किंग कोबरा के साथ शो करते हुए एक दुखद घटना में अपनी जान गंवानी पड़ गई है।

29 वर्ष की इर्मा बुले अपने पिछले रविवार को एक गांव में परफॉर्म कर रही थी। स्टेज पर प्रोग्राम के दौरान ही इर्मा को कोबरा ने काट लिया और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
इर्मा स्टेज पर खतरनाक स्टंट के लिए भी जानी जाती हैं। घटना वाले दिन वह इंडोनेशिया के कारावांग के एक गांव में शो कर रही थी। बताया जा रहा है कि शो के दौरान उनका पैर गलती से कोबरा की पूंछ पर पड़ गया।
इसके बाद सांप ने उन्हें काट लिया। बुले कोबरा के काटे जाने के 45 मिनट बाद तक परफॉर्म करती रहीं।
उन्होंने किसी भी तरह की मेडिकल हेल्प से साफ इंकार कर दिया था। 45 मिनट बाद वह स्टेज पर गिर पड़ीं और उन्हें उन्हें अस्पताल ले जाया।
अस्पताल के डॉक्टर्स ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक कोबरा का जहर उनके पूरे शरीर में फैल गया था।












Click it and Unblock the Notifications