Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: मेट्रो स्टेशन पर अचानक फेल हुआ एस्कलेटर, एक-दूसरे पर भरभराकर गिरे लोग

नई दिल्ली। अगर आप शॉपिंग मॉल या फिर मेट्रो स्टेशन गए हैं तो आपने वहां एस्कलेटर का इस्तेमाल जरूर किया होगा। एस्कलेटर के जरिए आपको बड़ी सुविधा मिलती होगी, आपको सीढ़ियां चढ़ने की जरूरत नहीं होती। क्या आपने कभी सोचा है कि अगर एस्कलेटर अचानक फेल हो जाए तो क्या स्थिति होगी। वो भी तब जबकि एस्कलेटर का इस्तेमाल कर रहे लोगों की तादाद काफी ज्यादा हो। ऐसा ही वाक्या रोम में सामने आया है जहां एक एक्सलेटर चलते-चलते अचानक फेल हो गया। फिर जो हुआ वो बेहद चौंकाने वाला था। देखिए चौंकाने वाला वीडियो...

एस्कलेटर फेल होने से हुआ हादसा

एस्कलेटर फेल होने से हुआ हादसा

पूरा मामला रोम के रिपब्लिका मेट्रो स्टेशन का है, जहां लोग एस्कलेटर का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ही एस्कलेटर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद एस्कलेटर फेल हो गया और सामान्य स्पीड से इसकी गति कई गुना बढ़ गई। बस फिर क्या था जो भी लोग इस एस्कलेटर पर थे वो धड़ाधड़ाकर एक दूसरे के ऊपर गिरने लग गए।

एक-दूसरे पर गिरे लोग, कई घायल

एक-दूसरे पर गिरे लोग, कई घायल

पूरी घटना का नाटकीय वीडियो सामने आया है जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कैसे लोग एस्कलेटर पर चढ़े तब तक ठीक था लेकिन तुरंत ही इसमें खराबी आ गई और इसके बाद इस पर सवार लोग एक-दूसरे पर गिरने लग गए। इस घटना में करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या उन लोगों की है जिनके पैर में चोट आई है।

देखिए चौंकाने वाला VIDEO

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एस्कलेटर से घायल होने वाले कई लोग फुटबॉल प्रशंसक थे, जो रोम और सीएसकेए मॉस्को के बीच चैंपियंस लीग ग्रुप स्टेज मैच देखने के लिए जा रहे थे। कहा ये भी जा रहा है कि एस्कलेटर फेल होने की ये घटना इसलिए हुई क्योंकि ये फुटबॉल प्रशंसकों जब एस्कलेटर पर आए तो उन्होंने इस पर कूदना और डांस करना शुरू कर दिया। फिलहाल ये अभी तक साफ नहीं हुआ कि आखिर एस्कलेटर में अचानक ये खराबी कहां से आई।

घटना के बाद मेट्रो स्टेशन पर फैली अफरातफरी

घटना के बाद मेट्रो स्टेशन पर फैली अफरातफरी

घटना के तुरंत बाद मेट्रो स्टेशन पर अफरातफरी की स्थिति हो गई। तुरंत ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू करने की कोशिश की। घायल लोगों को मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई गई। रोम के फायर चीफ अधिकारी ने बताया कि घटना इसलिए हुई क्योंकि एस्कलेटर फेल हो गया। इस घटना में कई लोग घायल बताए हैं, इनमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+