Video: 2.3 मिलियन फॉलोअर्स वाली जर्नलिस्ट ने 30.3 मिलियन फॉलोअर्स वाले पीएम मोदी से किया अजब सवाल
सेंट पीटर्सबर्ग। अमेरिक के लीडिंग न्यूज चैनल नेशनल ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (एनबीसी) की जर्नलिस्ट मेगन केली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक ऐसा सवाल कर डाला जिससे अब ट्विटर पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। मेगन केली के इस सवाल से यह बात भी साफ हो गई है कि उन्होंने पीएम मोदी का इंटरव्यू लेते समय अपना होम वर्क भी नहीं किया था। केली ने हैरान करने वाले सवाल के तहत पीएम मोदी से पूछा कि क्या वह ट्विटर पर हैं?

केली ने लॉन्च किया अपना शो
केली ने गुरुवार को पीएम मोदी और पुतिन के साथ सेंट पीटर्सबर्ग के कोन्सटैंटिन पैलेस में बातचीत की और अपना एक नया शो लॉन्च किया। पीएम मोदी जब केली का अभिभावदन कर रहे थे तो केली ने उनसे एक ऐसा सवाल कर दिया कि अब वह सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बन गई हैं। अपने शो के लिए बातचीत शुरू करने से पहले केली ने दोनों नेताओं का स्वागत किया और उनसे हाथ मिलाए। इस पर पीएम मोदी ने केली से कहा, 'मैंने आपकी ट्वीट देखी जिसमें आपने छाता लिया हुआ है।' इस पर केली ने जवाब दिया, 'वाकई आपने देखी? क्या आप ट्विटर पर हैं?' केली ने एक मुस्कुराहट के साथ यह सवाल पूछा इस पर पीएम मोदी थोड़ी देर को हैरान हुए और फिर उन्होंने हंस कर केली के इस सवाल का जवाब दिया।
सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक
वहीं सोशल मीडिया पर लोग केली को उनके इस गुनाह के लिए माफ करने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। लोग अब केली का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं और उनके सवाल को उनके घमंडी बर्ताव की झलक बता रहे हैं। केली को शायद पता नहीं है लेकिन पीएम मोदी दुनिया के तीसरे ऐसे नेता हैं जिन्हें दुनिया में सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। पोप फ्रांसिस और केली के देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद पीएम मोदी को सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications