भारत-पाक के बीच सारे मुद्दों पर हुई बात, मोदी अगले साल जायेंगे पाकिस्तान
नई दिल्ली। आज रूस के उफा में पीएम मोदी और पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ के बीच में डेढ़ घंटे से ज्यादा लंबी मुलाकात हुई जो कि अपने तय सीमा से ज्यादा थी। इस मुलाकात के बीच दोनों देशों के विदेश सचिवों ने प्रेसवार्ता करके इस मुलाकात के अहम बिंदुओं के बारे में बताया।
आईये जानते हैं कि सचिवों ने प्रेस-वार्ता में क्या कहा...
- पाक के विदेश सचिव ने कहा कि यह एक सकारात्मक मीटिंग थी जिसमें सारे अहम बिंदुओं पर बात हुई।
- पाक विदेश सचिव ने कहा कि अगले साल यानी सार्क 2016 सम्मेलन में पीएम मोदी पाकिस्तान जायेंगे।
- भारतीय सचिव ने कहा कि दोनों ही देश आतंकवाद से लड़ने को तैयार है और दोनों ने ही आतंकवाद की निंदा की।
- भारत ने औपचारिक रूप से पाकिस्तान से आतंकवाद पर लगाम लगाने की बात कही।
- पाकिस्तान से 26/11 के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की गई।
- हाफिज सईद, लखवी के मुद्दे पर भी बातचीत हुई।
- बीएसएफ और पाक सेना के DG बात करेंगे।
- आतंकवाद पर दोनों देशों के एनएसए बात करेगें।













Click it and Unblock the Notifications