महिला की आपबीती: करोड़ों की सैलरी वाला बॉस करता था पीछे से टच

न्यूयॉर्कः अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक महिला ने अपने बॉस पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके बॉस ने उसके साथ तीन साल तक उसका उत्पीड़न किया। 35 साल की वेरमोन मैकिलराइट (Veronica McILraith) ने अपने बॉस स्कॉट एम लैग (Scott M Legg) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका बॉस उसके शरीर के अंगों को छूना चाहता था, जब उसने इससे इनकार किया तो स्कॉट ने उस पर फर्नीचर फेंक दिया।

Veronica McILraith alleges Scott Legg for sexual harassment shows photo and texts

वेरमोन मैकिलराइट ने बताई दो साल पुरानी घटना

वेरमोन मैकिलराइट ने बताई दो साल पुरानी घटना

वेरमोन मैकिलराइट ने जुलाई 2015 की एक घटना बताते हुए कहा कि ऑफिस की रसोई में स्कॉट ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और उनकी स्वेटर खोलने की कोशिश की। वेरमोन मैकिलराइट ने कहा कि वो पिछले तीन साल से स्कॉट के साथ काम रही हैं, इन तीन सालों के दौरान उसके साथ कई घटना घटी। वेरमोन का कहना है कि उसके बॉस ने उसे केस करने पर मजबूर कर दिया। अब उससे ये सब सहा नहीं जा रहा था। इससे तंग आकर वेरमोन ने न्यूयॉर्क के मानव अधिकार में शिकायत दर्ज कराई है।

स्कॉट ने दिया था लंच का ऑफर

स्कॉट ने दिया था लंच का ऑफर

वेरमोन मैकिलराइट ने स्कॉट पर आरोप लगाया कि स्कॉट ने एक बार लंच का ऑफिर दिया और जब उन्होंने इनकार कर दिया तो गालियां दी और हस्तमैथुन की बात करने लगा। आरोप लगाते हुए वेरमोन ने एक संदेश भी दिखाया, जिसमें हनी, बेबी शब्द देखे जा सकते हैं।

ऑफिस में नशे में आते थे स्कॉट

ऑफिस में नशे में आते थे स्कॉट

वेरमोन मैकिलराइट ने अपनी शिकायत में स्कॉट का एक फोटो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि वो कई बार ऑफिस में शराब या कोकिन के नशे में ऑफिस आते थे। फोटो में दिख स्कॉट को फर्श पर लेटे देखा जा सकता है। वेरमोन ने आरोप लगाया गया कि उन्हें ऑफिस में गाली भी दी गई, जब उन्होंने स्कॉट की बात नहीं मानी तो तीन बार उन पर कुर्सी भी फेंकी।

स्कॉट ने दी थी नौकरी से निकालने की धमकी

स्कॉट ने दी थी नौकरी से निकालने की धमकी

स्कॉट पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने वेरमोन को नौकरी से निकालने की भी धमकी दी। वेरमोन के मुताबिक स्कॉट ने कहा था कि वो जब चाहें किसी को भी नौकरी से निकाल सकते हैं। वेरमोन के आरोप पर अभी तक स्कॉट की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+