Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एक राष्‍ट्रपति ने कहा, 'नहीं बनवा पाया घर तो मुड़वा दूंगा मूंछ'

काराकास। आपने नेताओं को अजीबो-गरीब वादे करते और फिर उनके बारे में बयान देते हुए सुना होगा। लेकिन क्‍या कभी आपने किसी नेता के अपनी मूंछ मुड़वाने के बारे में किए गए वादे के बारे में सुना है। जी हां, वेनेजुएला के राष्‍ट्रपति ने तो कुछ ऐसा ही वादा अपने देश की जनता से किया है।

nicolas-maduro

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने वादा किया है कि सरकार अगर साल के अंत तक दस लाख नये घर उपलब्ध कराने के लक्ष्य को हासिल करने में विफल रहती है तो वह अपनी मूंछ मुड़वा लेंगे।

मादुरो ने कहा अगर 31 दिसंबर तक मैं दस लाख से अधिक घर नहीं दे पाया तो अपने को सजा देने के लिए मूंछ मुड़वा लूंगा जिससे सभी यह जान जायेंगे कि मैं विफल हो गया।

वर्ष 2010 के विनाशकारी बाढ़ में अपना घर खो देने वाले हजारों परिवारों के लिए हूगो शावेज ने वर्ष 2011 में एक महत्वाकांक्षी आवास निर्माण परियोजना की शुरुआत की थी और राष्ट्रपति ने इसी परियोजना के संबंध में यह बात कही।

शावेज ने वर्ष 2019 तक 30 लाख घर बनवाने का वादा किया था। वर्ष 2013 में उनकी मत्यु हो गयी थी। मादुरो सरकार ने कहा कि उसने अब तक आठ लाख घर बनवाएं हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+