अमेरिका के साथ संबंधों को लेकर बड़ा ऐलान करेंगे वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो
काराकास। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने मंगलवार को कहा है कि उन्होंने अमेरिका के साथ संबंधों पर फिर से विचार करने का आदेश दिया है। मादुरो ने आदेश दिया है कि वह अमेरिका के साथ संबंधों को लेकर अगले कुछ घंटों में कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। मादुरो की ओर से यह बयान उस समय आया है जब अमेरिकी उप-राष्ट्रपति माइक पेंस ने वेनजुएला के विपक्ष को अपना समर्थन दिया था। पेंस ने इसके साथ ही मादुरो को एक तानाशाह करार दिया था। वेनेजुएला ने इसके साथ ही अमेरिका पर तख्तापलट की कोशिशों का आरोप भी लगाया था। पेंस के मुताबिक मादुरो का सत्ता में रहना गैर-कानूनी है।

वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति ने अपेंस पर 'खुले तौर पर तख्तापलटने का अपील' का आरोप लगाया था। डेल्सी रॉड्रिगेज ने टेलीविजन पर कहा, 'अमेरिकी घर जाओ! हम उन्हें अपने देश के मामलों में दखल देने नहीं देंगे। ' पेंस ने टि्वटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने वेनेजुएला के मादुरो को ऐसा तानाशाह बताया था जिनके पास सत्ता में रहने का कोई वैध दावा नहीं है। पेंस की इस टिप्पणी के जवाब में वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति की यह प्रतिक्रिया आई है। वेनेजुएला के कम्यूनिकेशन मिनिस्टर जॉर्ज रॉड्रिगेज ने पेंस पर 'आतंकवादियों' को बुधवार के प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने का आदेश देने का आरोप लगाया। यह विवाद उस घटना के 24 घंटे बाद पैदा हुआ जिसमें काराकास के उत्तर में एक कमांड पोस्ट पर सैनिकों के समूह ने मादुरो के खिलाफ बगावत कर दी और सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाल कर जनता से सड़कों पर निकलने और उनका समर्थन करने की अपील की गई।












Click it and Unblock the Notifications