अमेरिका के लड़ाकू जहाज पर लाल सागर में हमला, पेंटागन ने की पुष्टि
अमेरिका के लड़ाकू युद्धपोत और कई कॉमर्शियल जहाजों पर लाल सागर में हमले की खबर सामने आई है। पेंटागन की ओर से कहा गया है कि यह संभावित रूप से इजराइल-हमास के बीच चल रहे युद्ध की का एक विस्तार हो सकता है। हमे इस बात की जानकारी है कि अमेरिकी युद्धपोत कार्ने और वाणिज्यिक जहाजों पर हमले हुए हैं, हम जल्द ही इसके बारे में जानकारी साझा करेंगे।
इससे पहले ब्रिटेन की सेना ने कहा था कि लाल सागर में संभावित ड्रोन हमला हुआ था और यहां विस्फोट हुआ था। हालांकि पेंटागन अभी यह पता नहीं लगा सका है कि यह हमला कहां से हुआ है। लेकिन येमन-ईरान समर्थित हाउथी विद्रोही लाल सागर में जहाजों पर हमले कर रहे हैं, इजराइल को निशाना बनाते हुए ये मिसाइल को भी लॉन्च कर रहे हैं।

एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यह हमला सुबह 10 बजे सना, येमन में हुए हैं और यह हमले पांच घंटे तक चले हैं। दूसरे अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि हमले के दौरान कार्नी ने एक ड्रोन को इंटरसेप्ट किया है। वहीं हाउथी की ओर से इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है। लेकिन हाउथी के सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि जल्द ही अहम बयान जारी किया जाएगा।
इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के दौरान वैश्विक जहाजों को निशाना बनाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे दोनों के बीच चल रहे इस युद्ध के बढ़ने का डर बना हुआ है। गौर करने वाली बात है कि इजराइल और हमास के बीच कुछ दिनों के लिए संघर्ष विराम हुआ था ताकि दोनों के बीच बंधकों का आदान-प्रदान हो सके।












Click it and Unblock the Notifications