क्‍यों ओबामा ने पाक को फटकारा और भारत की पीठ थपथपाई

आतंकवाद के खिलाफ लचर रवैये पर एक बार फिर अमेरिका ने पाकिस्‍तान को लगाई फटकार। पाक को दिए सख्‍त कदम उठाने के आदेश।

वाशिंगटन। अमेरिका ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्‍तान के लचर रवैये की वजह से उसे जमकर फटकार लगाई है। खास बात है कि जहां एक तरफ अमेरिका ने पाक को लताड़ा तो वहीं भारत को अपना एक अहम साथी करार दिया है।

nawaz-sharif-barack-obama-600

आतंकियों के खिलाफ फेल पाक

व्‍हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पाक अपनी सरजमीं से संचालित आतंकी समूहों के खिलाफ कड़े और प्रभावी कदम उठा सकता है और ऐसा करना ही होगा।

व्‍हाइट हाउस के एक सीनियर ऑफिसर ने कहा कि पाक को ऐसा करना होगा क्‍योंकि कोई भी देश आतंकियों को अपनी सरजमीं के प्रयोग की मंजूरी दूसरे देशों पर आतंकी हमलों के लिए नहीं दे सकता है।

शुक्रवार को व्‍हाइट हाउस के इस अधिकारी की ओर से कहा गया कि अमेरिका जानता है कि कुछ आतंकी नेटवर्कों के खिलाफ पाक ने जरूर लड़ाई लड़ी है।

वहीं राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने हर बार ही इस बात पर जोर दिया है कि पाक को आतंकी संगठनों के खिलाफ और प्रभावी कदम उठाने ही होंगे।

पाक के खिलाफ एक ऑनलाइन पीटिशन

एक ऑनलाइन पीटिशन की शुरुआत पाक के खिलाफ की गई थी। इस पीटिशन का नाम 'वी द पीपुल' है और इस पर अब तक 6,65,769 लोगों ने साइन कर दिए हैं।

इस पेटिशन में राष्‍ट्रपति बराक ओबामा से पाकिस्‍तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग की गई थी। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्‍स में इस बाबत एक बिल भी पेश किया जा चुका है।

भारत की तारीफ

वहीं इससे अलग अमेरिका ने भारत को अपना एक अहम सहयोगी करार दिया। अमे‍रिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता जॉन किर्बी ने कहा कि भारत, अमेरिका का अहम सहयोगी था और हमेशा बना रहेगा।

राष्‍ट्रपति ओबामा के कार्यकाल के जितने भी दिन बचे हैं उन सभी दिनों में भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की कोशिशें की जाएंगी।

किर्बी के मुताबिक अमेरिका, भारत के साथ अपने रिश्‍तों की अहमियत को समझता है। किर्बी ने अमेरिका में भारत के नए राजदूत नवतेज सरनाक का भी स्‍वागत किया।

बने रहेंगे भारत के साथ रिश्‍ते

किर्बी ने हालांकि अमेरिका में आने वाले नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बाद भारत के रिश्‍तों के बारे में भी बात की। उन्‍होंने कहा कि नए राष्‍ट्रपति के ऑफिस संभालने के बाद क्‍या होगा, यह नया प्रशासन ही बेहतर से बता सकता है।

उन्‍होंने कहा कि नया प्रशासन इस बात से वाकिफ है कि भारत के अमेरिका का अहम साझीदार है और हमेशा रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+