US Travel Advisory: पाकिस्तान की यात्रा करना हो सकता है खतरनाक, अमेरिका ने अपने नागरिकों को चेताया
US Travel Advisory: अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एजवाइजरी जारी किया है। इसमें अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों से पाकिस्तान के कई इलाकों का दौरा करने को लेकर चेतावनी दी है।
US Travel Advisory: अमेरिका ने विदेशों की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। US ने अपने नागरिकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे Pakistan की यात्रा करने से बचें। गुरुवार को जारी एक ट्रैवेल एडवाइजरी में, अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों से पाकिस्तान के कई इलाकों का दौरा करने को लेकर चेताया है।

Pakistan के इलाकों में न जाने की सलाह
अमेरिका ने भी अपने नागरिकों को चेताया है कि पाकिस्तान के कई क्षेत्रों में हालात बेहद खराब हैं। अमेरिकी सरकार का मानना है कि आतंकवाद और अपहरण जैसी आपराधिक घटनाओं के कारण बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा (KPK) प्रांतों की यात्रा करना खतरे से भरा हो सकता है। इसके साथ ही अमेरिकी विदेश विभाग ने पूर्व संघीय प्रशासित जनजातीय क्षेत्र (FATA) की यात्रा के संबंध में नागरिकों को अलर्ट किया है।

US ने जारी की लेवल-3 की एडवाइजरी
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिकी नागरिकों को खासतौर पर पाकिस्तान में आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा के कारण तनावग्रस्त क्षेत्रों में जाने बचना चाहिए। पाकिस्तान के इन क्षत्रों में आतंकवादियों के सक्रिय होने के कारण अपहरण की भी संभावना है। अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए ये लेवल-3 की एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका में लेवल-3 की एडवाइजरी को बेहद गंभीरता से लिया जाता है। ऐसी एडवाइजरी तब जारी की जाती है, जब किसी जगह पर जाने से यात्रियों और आगंतुकों को दीर्घकालिक या गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि ऐसी जगह पर अगर जरूरी न हो, तो नहीं जाना चाहिए।

पाकिस्तान में काफी संख्या में रहते हैं US नागरिक
गौरतलब है कि पाकिस्तान में रहने वाले अमेरिकी लोगों की संख्या बेहद अधिक है। ऐसे में अमेरिकी सरकार ने नागरिकों को और संभल कर रहने को कहा है। इसके साथ ही अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत और पाकिस्तान के बीच खिंची लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) की ओर जाने से भी बचने की सलाह दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि एलओसी पर आतंकवादियों के साथ-साथ सशस्त्र संघर्ष की संभावना है। ऐसे में लोग संकट में घिर सकते हैं। इस संकट से बचने के लिए अमेरिकी नागरिकों बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

बिना किसी चेतावनी के कर सकते हैं हमला
यात्रा परामर्श के मुताबिक इन इलाकों में आतंकवादी अचानक और बिना किसी भी चेतावनी के हमला कर सकते हैं। इन आतंकियों का निशाना परिवहन केंद्र, बाजार, शॉपिंग मॉल, सैन्य प्रतिष्ठान, हवाई अड्डों, विश्वविद्यालय, पर्यटन स्थल, स्कूल, अस्पताल, पूजा स्थल आदि हो सकता है। इन आतंकियों ने अतीत में कई अमेरिकी राजनयिकों और आमलोगों को निशाना बनाया है। उनका अपहरण किया है और उनकी हत्या तक की है इसके मद्देनजर लोगों को सावधान रहना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications