अमेरिका से मिली इराक की सेना को ट्रेनिंग तो आईएसआईएस हुआ पस्त
वाशिंगटन। 18 माह पहले इराक की सेना को यहां की रामादी शहर से बाहर भेजकर इस शहर को अपने कब्जे में ले लिया था। फिर इराक की सेना को अमेरिका से ट्रेनिंग मिली और नतीजा हुआ कि उसी शहर पर सेना ने अपना कब्जा फिर से हासिल किया और आतंकी संगठन को बाहर खदेड़ दिया।

18 माह में इराक की सेना और अमेरिका के लिए भी कई दिनों के बाद यह खबर एक बड़ी जीत की तरह है। रमादी सुन्नी मेजॉरिटी वाले मुसलमानों के प्रांत अनबार की राजधानी है।
इराकी सिक्योरिटी फोर्सेज शनिवार को ही आईएसआईएस के कब्जे वाले रमादी के अंदरूनी इलाकों में पहुंच गई थीं। छह दिनों तक चले कड़े संघर्ष के बाद आखिरकार रविवार को रमादी से आईएसआईएस आतंकियों को बाहर खदेड़ दिया।
इराक और अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन एयरक्राफ्ट के नेतृत्व में सिक्योरिटी फोर्सेज ने आईएसआईएस आतंकियों के साथ कड़ा संघर्ष कर हौज जिले को पहले ही आजाद करा लिया है।
यह सफलता इराकी सिक्योरिटी फोर्सेज और बाकी पैरामिलिट्री फोर्सेज के लिए अहम है, क्योंकि आसपास के क्षेत्रों पर आईएसआईएस के कब्जे के बावजूद वे रमादी पर नियंत्रण बनाए रख सकते हैं।
सोर्सेज के मुताबिक हवाई हमले ज्यादा शक्तिशाली और सटीक थे। इनसे हुए ब्लास्ट के जरिए आईएसआईएस आतंकियों को बड़ी संख्या में मार गिराने में मदद मिली।
इससे पहले इराकी सेना ने आईएसआईएस आतंकवादियों के साथ दो दिनों तक कड़ा संघर्ष करने के बाद हौज जिले पर दोबारा नियंत्रण स्थापित किया।












Click it and Unblock the Notifications