लाइव कॉन्सर्ट में ग्रैमी पुरस्कार विजेता बिली एलिश ने उतारे सारे कपड़े, कहा-मुझे मेरी बॉडी से जज ना करो
न्यूयार्क। संगीत की दुनिया का बड़ा नाम और ग्रैमी अवॉर्ड्स की चार मेजर कैटेगिरी में अवॉर्ड्स हासिल करने वाली सिंगर बिली एलिश का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर लोग जबरदस्त ढंग से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, दरअसल यह वीडियो एक लाइव कॉन्सर्ट का है, जिसमें बिली ने सरेआम सबके सामने एक-एक करके अपने कपड़े उतार दिए और इस तरह उन्होंने बॉडी शेमिंग को लेकर एक कड़ा विरोध किया है, अपने इस लाइव कॉन्सर्ट में बिली ने कहा कि मेरी बॉडी सिर्फ मेरी है और मैं उसे अपने हिसाब से रखूंगी, ऐसे में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

बिली एलिश ने उतारे सारे कपड़े
बीबीसी के मुताबिक, मियामी में हुए इस शो में सिंगर ने अपनी शर्ट उतारी और कहा कि अगर मैं कंफर्टेबल कपड़े पहनती हूं तो मैं महिला नहीं हूं, अगर मैं कपड़े उतारती हूं तो मेरा कैरेक्टर ठीक नहीं है, आपने मेरी बॉडी को कभी देखा नहीं है, इसके बावजूद लोग जज करेंगे, आखिर ये हक उन्हें दिया किसने हैं, मैं छोटी हूं, मोटी हूं, पतली हूं, जैसी भी हूं , मैं मैं हूं।

'मुझे लगता है कि मुझे हमेशा देखा जा रहा है'
मेरे संगीत को लेकर आपके पास कोई राय होगी, मेरे लिए आप कुछ सोचते होंगे , मेरे कपड़ों, चाल-ढाल पर कमेंट करते होंगे , किसी को मैं बहुत सेक्सी दिखती हूं तो किसी को वाहियात, कुछ लोग इस बात को लेकर दूसरो को शेम करते हैं, कुछ लोग मुझे शेम करते हैं लेकिन मुझे लगता है कि मुझे हमेशा देखा जा रहा है, तो आपकी जजमेंट, आपकी मेरे लिए बयानबाजी, अगर मैं उन्हें लेकर गंभीर होती तो मैं कभी आगे नहीं बढ़ पाती।

'मैं ज्यादा कपड़े पहन लूं, तो क्या मैं चरित्रवान साबित हो जाऊंगी'
अगर मैं ज्यादा कपड़े पहन लूं, तो इससे क्या साबित होता है? क्या मेरी वैल्यू केवल आपके ओपिनियन पर निर्भर करती है? क्या मेरे बारे में मेरी खुद की राय मेरी जिम्मेदारी नहीं है? और इन सारे सवालों को जरिए बिली ने उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा मारा है, जो कि इंसान की बॉडी को लेकर राय बनाते हैं और उन लोगों को समझाने की कोशिश की है, जो कि अपने शरीर के किसी पार्ट को लेकर अवसाद या कुंठा ग्रसित रहते हैं। गौरतलब बिली एलिश बॉडी शेमिंग के खिलाफ एक मुहिम चलाई हुई है।
ग्रैमी अवॉर्ड्स जीतने वाली दुनिया की सबसे यंग सिंगर हैं बिली
मालूम हो कि बिली दुनिया की सबसे यंग सिंगर हैं जिन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड्स की चार मेजर कैटेगिरी में अवॉर्ड्स हासिल किए हैं, बिली ने एक ही साल में बेस्ट न्यू आर्टिस्ट, रिकॉर्ड ऑफ दि इयर, सॉन्ग ऑफ दि इयर और एल्बम ऑफ दि इयर कैटेगिरी में ग्रैमी अवॉर्ड्स जीतने में कामयाबी हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications