हिज्बुल्लाह की धमकी से हरकत में आया अमेरिका, इजराइल को बचाने भूमध्य सागर में भेजा दूसरा युद्धपोत
इजराइल हमास जंग का आज नौवां दिन है। इज़राइली सेना ने कहा है कि वह 'बहुत जल्द' गाजा शहर पर हमला करने जा रही है। इस बीच अमेरिका ने इजराइल की मदद के लिए भू-मध्य सागर में दूसरा वॉरशिप भेज दिया है।
यूएसएस आइजनहावर के नेतृत्व में कैरियर स्ट्राइक फोर्स 2 पश्चिम एशिया की ओर जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इसे संभवतः लाल सागर में तैनात किया जाएगा। क्योंकि यूएसएस गेराल्ड फोर्ड के तहत कैरियर स्ट्राइक फोर्स 12 पहले से पूर्वी भूमध्य सागर की निगरानी कर रहा है।

अमेरिका ने युद्ध शुरू होने के तुरंत बाद ही गेराल्ड वॉरशिप को भूमध्यसागर के उत्तर में तैनात कर दिया था। अब अमेरिका ने यूएसएस आइजनहावर कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को रवाना कर दिया है।
दोनों वॉरशिप परमाणु शक्ति से संचालित हैं और क्षेत्र में किसी भी प्रमुख शक्ति से मुकाबला करने के लिए भूमि पर हमला करने वाली मिसाइलों और एफ -18 लड़ाकू विमानों में सैन्य शक्ति रखते हैं।
पेंटागन ने बताया कि हिज्बुल्ला या ईरान को हमास से हाथ मिलाने से रोकने के लिए अमेरिका ने दूसरा युद्धपोत भेजने का फैसला किया है। दूसरा परमाणु-संचालित युद्धपोत भेजकर, अमेरिका ने हमास आतंकवादी समूह के समर्थकों को एक मजबूत संदेश भेजा है और यह सुनिश्चित किया है कि संघर्ष गाजा से पश्चिम एशिया के अन्य हिस्सों तक न फैले।
रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने शनिवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका "इजरायल के खिलाफ शत्रुतापूर्ण कार्रवाई या हमास के हमले के बाद इस युद्ध को व्यापक बनाने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए" पूर्वी भूमध्य सागर में एक दूसरा वॉरशिप भेज रहा है।
आइजनहावर स्ट्राइक ग्रुप को अमेरिकी यूरोपीय कमान क्षेत्र में पहले से निर्धारित अभ्यास में हिस्सा लेना था। इस बीच पेंटागन ने इसका शेड्यूल बदला और मिडिल ईस्ट की तरफ जाने कहा, जहां इसकी तैनाती गेराल्ड फोर्ड स्ट्राइक ग्रुप के साथ भूमध्यसागर में होनी हैं।
आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन लगातार इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत कर रहे हैं। दोनों नेताओं में अबतक कुल पांच बार बातचीत हो चुकी है। नेतन्याहू हमले से जुड़ी पल-पल की जानकारी बाइडेन को दे रहे हैं।
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा बताया कि उन्होंने स्ट्राइक ग्रुप को आदेश दिया है कि वे भूमध्यसागर में उत्तर में अपना पॉजिशन लें, ताकि इस युद्ध को बढ़ने से रोका जा सके।
आइजनहावर वॉरशिप की खासियत
यूएसएस आइजनहावर परमाणु ऊर्जा से लैस है। इसमें एडवांस फाइटर जेट तैनात हैं। इस पर 90 फिक्स विंग हेलीकॉप्टर तैनात हैं। ये वही वॉरशिप है जिसने खाड़ी युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी।
आइजनहावर 1977 से अमेरिका नौसेना में है। आइजनहावर के गेराल्ड के साथ जुड़ने से इजराइली सेना की ताकत बढ़ेगी और दूसरे पक्ष को एक मजबूत संदेश जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications