'मैं यूक्रेन में युद्ध समाप्त कर दूंगा,तीसरा विश्व युद्ध को होने से रोकूंगा', डोनाल्ड ट्रम्प ने किया बड़ा ऐलान
Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। ट्रंप ने कहा, "मैं यूक्रेन में युद्ध को खत्म कर दूंगा, मध्य पूर्व में अराजकता रोक दूंगा और तीसरे विश्व युद्ध को होने से बचाऊंगा। आपको नहीं पता कि हम कितने करीब हैं।"
ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिकी संप्रभुता और सीमा सुरक्षा को फिर से बहाल करेंगे। हम हर अवैध विदेशी गिरोह और प्रवासी अपराधियों को अमेरिका से बाहर निकाल देंगे। इससे पहले, कोई भी खुली सीमाओं, जेलों, मानसिक संस्थानों और महिलाओं के खेलों में पुरुषों के खेलने के बारे में सोच भी नहीं सकता था। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि वह "अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा निर्वासन अभ्यास" शुरू करेंगे।

एलन मस्क के नेतृत्व में बनाएंगे नया विभाग
ट्रंप ने एलन मस्क की अध्यक्षता में एक नया विभाग बनाने की घोषणा की, जो सरकारी दक्षता में सुधार करेगा। उन्होंने कहा, "मस्क कहते हैं कि हम बहुत सारे बदलाव करने की उम्मीद कर रहे हैं, यह जीत एक शुरुआत है। हमारा उद्देश्य महत्वपूर्ण परिवर्तन करना है और अमेरिका को आने वाली सदियों के लिए मजबूत बनाना है।"
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मध्य पूर्व में स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम उठाया और एक ऐतिहासिक युद्धविराम समझौता हासिल किया। " ट्रंप ने कहा कि "यह समझौता हमारी ऐतिहासिक जीत के परिणामस्वरूप ही संभव हो सका।
अमेरिका को फिर से महान बनाने का संकल्प
ट्रंप ने अपनी रैली में यह भी कहा कि वह अमेरिका को पहले से कहीं अधिक महान बनाएंगे। "हम अपने देश को वापस ले लेंगे, और अमेरिकी पतन के 4 वर्षों के लंबे समय पर पर्दा बंद करेंगे," उन्होंने कहा। इसके साथ ही, ट्रंप ने अमेरिका के स्कूलों में देशभक्ति को फिर से बहाल करने, कट्टरपंथी विचारधाराओं को बाहर निकालने और अमेरिका को फिर से महान बनाने का संकल्प लिया।
टिकटॉक की वापसी पर भी दिया बयान
ट्रंप ने टिकटॉक के बारे में भी बात की और कहा, "टिकटॉक वापस आ गया है। मैंने इसके लिए कुछ कदम उठाए और एक टिकटॉकर को काम पर रखा।" उन्होंने बताया कि रिपब्लिकन पार्टी ने कभी भी युवा वोट नहीं जीता, लेकिन उन्होंने इसे 36 प्वाइंट्स से जीता। ट्रंप ने कहा कि हमें टिकटॉक को बचाने की जरूरत है क्योंकि यह कई नौकरियों को बचा सकता है।
यह भी पढ़ें USA: कल ट्रंप दूसरी बार लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ, जानिए कितना अलग है भारत-अमेरिका के प्रेसिडेंट का Oath












Click it and Unblock the Notifications