चीन को मुंहतोड़ जवाब देने US ने बदली अपनी न्यूक्लियर स्ट्रैटजी, बाइडेन ने दी मंजूरी, विनाश की तरफ बढ़ी दुनिया?
US nuclear strategy: मंगलवार को प्रकाशित न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है, कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस, चीन और उत्तर कोरिया के साथ संभावित कॉर्डिनेटेड परमाणु टकराव की तैयारी के लिए अमेरिकी परमाणु रणनीति को मंजूरी दे दी है।
मंगलवार को, व्हाइट हाउस ने कहा है, कि इस योजना को अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस साल की शुरुआत में मंजूरी दी थी और यह किसी एक देश या खतरे की प्रतिक्रिया नहीं थी। प्रवक्ता सीन सेवेट ने कहा, कि हालांकि "स्ट्रैटजी गोपनीय है, लेकिन इसका अस्तित्व किसी भी तरह से गुप्त नहीं है। इस साल की शुरुआत में जारी किया गया गाइडेंस किसी एक इकाई, देश या खतरे की प्रतिक्रिया नहीं है।"

बाइडेन ने दी परमाणु स्ट्रैटजी को मंजूरी
न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया है, कि न्यूक्लियर डेटरेंट नीति चीन के परमाणु शस्त्रागार के तेजी से निर्माण को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो अगले दशक में अमेरिका और रूसी भंडार के आकार और विविधता को टक्कर देगा, और यह तब आया है, जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में परमाणु हथियारों का उपयोग करने की धमकी दी है।
अमेरिका स्थित आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन ने कहा है, कि वह समझता है कि अमेरिकी परमाणु हथियार रणनीति और रुख वही है, जो प्रशासन की 2022 परमाणु रुख समीक्षा में कहा गया है, और रूस से हटकर चीन की ओर कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक डेरिल किमबॉल ने कहा, कि अमेरिकी खुफिया अनुमानों से पता चलता है, कि चीन 2030 तक अपने परमाणु शस्त्रागार का आकार 500 से बढ़ाकर 1,000 वारहेड कर सकता है, जबकि रूस के पास वर्तमान में लगभग 4,000 परमाणु वारहेड हैं "और यह अमेरिकी परमाणु रणनीति के पीछे प्रमुख चालक बना हुआ है"।
टाइम्स के अनुसार, बाइडेन ने मार्च में संशोधित रणनीति - जिसे परमाणु एंप्लाईमेंट गाइडेंस कहा जाता है - उसे मंजूरी दी थी, लेकिन नीति परिवर्तन की एक अधिसूचना अभी तक कांग्रेस को प्रस्तुत नहीं की गई है।
परमाणु हथियारों में कमी लाने के कई वर्षों की कोशिशों के बाद बाइडेन प्रशासन हाल ही में चीन और रूस की परमाणु रणनीतियों का मुकाबला करने के लिए अमेरिकी शस्त्रागार का विस्तार करने की इच्छा का संकेत दे रहा है। फरवरी में, अमेरिका ने सहयोगियों को चेतावनी दी थी, कि रूस अंतरिक्ष में परमाणु हथियार डालने की योजना बना सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है, परमाणु हथियारों के निर्माण को लेकर दुनिया में खर्च 13 प्रतिशत बढ़ गया है।
मंगलवार को, टाइम्स ने बताया है, कि बाइडेन प्रशासन के दो वरिष्ठ अधिकारियों को पहले अमेरिकी परमाणु रणनीति में संशोधन का संकेत दिए बिना इसके अस्तित्व का खुलासा करने की अनुमति दी गई थी।
जून में, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के एक वरिष्ठ निदेशक प्रणय वड्डी ने चेतावनी दी थी, कि चीन और रूस द्वारा परमाणु रणनीति में "कोई बदलाव न किए जाने" पर, अमेरिका मौजूदा हथियारों के आधुनिकीकरण से हटकर अपने शस्त्रागार का विस्तार करने के लिए तैयार है।
वड्डी ने अत्यधिक गोपनीय दस्तावेज का भी संकेत देते हुए कहा, कि इसमें "रूस, चीन और उत्तर कोरिया को एक साथ रोकने की आवश्यकता" पर जोर दिया गया है।
न्यूक्लियर स्ट्रैटजी पर राष्ट्रपति बाइडेन ने तब दस्तखत किए हैं, जब रूस के साथ अमेरिका का आखिरी प्रमुख परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता, न्यू स्टार्ट, जो अंतरमहाद्वीपीय-दूरी के परमाणु हथियारों पर सीमाएं निर्धारित करता है, वो 2026 की शुरुआत में समाप्त हो रहा है और उसके बाद के लिए दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हुआ है।
चीन और रूस अब राजनीतिक और आर्थिक रूप से ज्यादा करीबी हैं। पिछले महीने, चीनी और रूसी लंबी दूरी के बमवर्षक विमानों ने पहली बार अलास्का के पास एक साथ गश्त की और दक्षिण चीन सागर में लाइव-फायर अभ्यास किया था।
अमेरिका की परमाणु स्ट्रैटजी में बदलाव होने के साथ ही तय हो गया है, कि अब अमेरिका भी नये परमाणु हथियारों का निर्माण करेगा, जो ग्लोबल न्यूक्लियर रेस को काफी बढ़ा देगा। और इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है, कि दुनिया विनाश के रास्ते पर भी चल निकली है।












Click it and Unblock the Notifications