भारतीय छात्रों के बाद अब ओबामा डरे भारतीय मध्यम वर्ग से

पढ़ें-सात कारण जिनकी वजह से भारतीय छात्रों से डरते हैं ओबामा
ओबामा ने न्यूयॉर्क में वेस्ट प्वॉइंट में यूएस मिलिट्री एकेडमी को संबोधित करते हुए कहा, दुनिया काफी तेजी से बदल रही है। इससे अवसर पैदा होते हैं लेकिन नए खतरे भी।
उन्होंने कहा कि हम सभी यह अच्छी तरह जानते हैं कि 9/11 के बाद किस प्रकार तकनीक और भूमंडलीकरण ने उस ताकत को लोगों के हाथों में पहुंचा दिया है जो पहले केवल राष्ट्रों के लिए आरक्षित थी। इसने नुकसान पहुंचाने की आतंकवादियों की क्षमता को भी बढ़ा दिया है।
ओबामा ने कहा कि पूर्व सोवियत राष्ट्र के प्रति रूस की कार्रवाई ने यूरोप के देशों को बेचैन कर दिया है जबकि चीन की बढ़ती अर्थव्यवस्था और सैन्य पहुंच ने पड़ोसियों को चिंता में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि ब्राजील से लेकर भारत तक उभरता मध्यम वर्ग खुद हमसे प्रतिस्पर्धा कर रहा है और विभिन्न देशों की सरकारें वैश्विक मंचों पर अपनी अधिक हिस्सेदारी मांग रही हैं।
ओबामा के मुताबिक, विकासशील राष्ट्र लोकतंत्र और बाजार अर्थव्यवस्था को अपना रहे हैं, 24 घंटों के समाचारों और सोशल मीडिया ने जातीय संघर्षो, विफल राष्ट्रों और लोकप्रिय आंदोलनों की अनदेखी को असंभव बना दिया है जिस पर कि एक पीढ़ी पहले केवल उड़ती सी नजर डाली जाती थी।












Click it and Unblock the Notifications