जिम में वर्क आउट कर रहे थे बराक ओबामा और बन गया वीडियो

बराक ओबामा ताकतवर रहने के लिए आम लोगों की ही तरह घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। जब शुक्रवार को उनके वर्कआउट का एक वीडियो यू-ट्यूब पर आया तो आते ही वायरल हो गया।
लाखों करोड़ों लोगों की तरह ही ओबामा भी स्टेप अप्स करते, कभी पुश अप्स करते तो कभी मशीन पर कार्डियो का टेस्ट करते। ओबामा के वर्कआउट की यह क्लिप 25 सेकेंड की है। ओबामा इस वीडियो में पोलैंड के वारसॉ स्थित मैरियट होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे हैं।
पहली बार है जब ओबामा की जिम एक्सरसाइज से जुड़ा कोई वीडियो सामने आया है। ओबामा के साथ ही वहां पर कुछ और लोग भी वर्क आउट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह क्लिप जिम में आए किसी व्यक्ति ने ही अपने फोन पर रिकॉर्ड की है।
ब्लैक जिम सूट में ओबामा म्यूजिक के साथ अपने वर्क आउट को एंज्वॉय कर रहे हैं। गौरतलब है कि अपने तीन दिन के यूरोपियन दौरे के तहत ओबामा इसी होटल में रुके थे। आप भी नीचे दिए गए वीडियो को क्लिक करिए और देखिए कि कैसे अमेरिका के राष्ट्रपति जिम में अपना पसीना बहा रहे है।
राष्ट्रपति ओबामा की सुरक्षा में जिस सीक्रेट सर्विस के जवान हर पल तैनात रहते हैं, उन्होंने भी इस वीडियो की वैधता की पुष्टि कर दी है। होटल के किसी भी मेहमान को फोटोग्राफ लेने से नहीं रोका गया था।
ओबामा इस जिम में रूटीन वर्कआउट के तहत ही मौजूद थे। जिस समय वह वर्कआउट कर रहे थे उस समय होटल के मेहमानों को जिम में दाखिल होने से मना कर दिया गया था।
जिस होटल में ओबामा रुकते हैं वहां पर हर मेहमान को कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है। हालांकि सीक्रेट सर्विस को नहीं लगता कि वारसॉ होटल की यह घटना किसी तरह से सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन है। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एडविन डोनोवान ने कहा कि जिम जाना ओबामा के ऑफिशियल शेड्यूल का हिस्सा नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications