US Presidential Election 2020: जो बाइडेन बोले-आसानी से खत्‍म नहीं होगा कोरोना वायरस

वॉशिंगटन। डेमोक्रेट जो बाइडेन ने तय किया है कि वह अब चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। यह फैसला उन्‍होंने कोरोना वायरस महामारी के चलते लिया है। बाइडेन ने एक बार फिर अपने प्रतिद्वंदी रिपब्लिकन डोनाल्‍ड ट्रंप पर हमला बोला। उन्‍होंनेक कहा है कि वह इस बात का झूठा वादा कर रहे हैं कि इस महामारी को खत्‍म किया जा सकता है। राष्‍ट्रपति ट्रंप लगातार महामारी की वजह से निशाने पर हैं। उन पर एक सदी के बाद पैदा हुए इस स्‍वास्‍थ्‍य संकट से निबटने में विफल रहने के आरोप लग रहे हैं।

joe-biden.-covid.jpg

डोनाल्‍ड ट्रंप ने एरिजोना में की रैली

अपने होमटाउन डेलावेयर के विलमिंग्‍टन में बाइडेन ने एक भाषण के दौरान कहा, 'अगर मैं जीत भी गया तो भी इस महामारी को खत्‍म करने में बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मैं यह वादा कर सकता हूं कि हम पहले दिन से सही चीजें करना शुरू कर देंगे।' विशेषज्ञों की मानें तो वह राजनीतिक तौर पर महामारी को चर्चा के केंद्र में रखना चाहते हैं और इसलिए हर बार इसका जिक्र करते हैं। वहीं ट्रंप ने एरिजोना में एक रैली की जिसमें उन्‍होंने कोरोना वायरस के खतरे को नजरअंदाज कर दिया। अपने एक दिन के एरिजोना दौरे पर ट्रंप ने जो भी रैलियां कीं, उनमें सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों में ढील दी गई थी। अमेरिका के 39 राज्‍यों में इस महामारी का कहर जारी है। अब तक औसतन राष्‍ट्रीय स्‍तर पर रोजाना 805 लोगों की मौत हो रही है। जबकि दो हफ्तों पहले ही यह आंकड़ा 714 था। अब तक अमेरिका में महामारी की वजह से 227,000 लोगों की मौत हो चुकी है। ट्रंप अक्‍सर ही कहते हैं कि बाजार आगे बढ़ रहा है। गुरुवार को एरिजोना की बुलहेड सिटी में उन्‍होंने फिर अपनी पुरानी बात दोहराई और कहा, 'यह चुनाव ट्रंप-सुपर रिकवरी और बाइडेन डिप्रेशन के बीच का चुनाव है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+