आईएसआईएस को खत्‍म करने के लिए राष्‍ट्रपति ओबामा ने दिया एक फॉर्मूला

वॉशिंगटन। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुए ब्‍लास्‍ट के बाद अमेरिकी के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक बार फिर से आईएसआईएस को कमजोर बनाने की कसम खाई है।

isis-obama

उन्‍होंने इसके साथ ही आईएसआईएस को खत्‍मकरने के लिए कई दुनिया के देशों और उनके बीच साझेदारी और आपसी तालमेल की भावना का भी जिक्र किया है।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्‍ट्रपति ओबामा ने आईएसआईएस को कमजोर बनाने और उसे नष्ट करने के लिए अमेरिकी मुहिम की तेजी पर बातचीत करने के लिए नेशनल सिक्‍योरिटी काउंसिल की मीटिंग बुलाई है। बयान के मुताबिक र्इराक के रमादी पर वापस कब्जा करने की बात के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई है।

ओबामा को इसके साथ ही इराक और सीरिया में सभी पॉसिबल फ्रंट्स पर सैन्य मुहिम को तेज और इंटीग्रेटेड करने के लिए ग्लोबल कोअलिशन टू काउंटर आईएसआईएस में अमेरिका और उसके साझेदारों के प्रयास के बारे में बताया गया।

ओबामा ने सिक्‍योरिटी फोर्सेज को अमेरिकी साझेदारों के साथ काम करने, विदेशी कॉम्‍बेट नेटवर्क्‍स को खत्‍म करने, सीरिया और इराक के बाहर आईएसआईएस के विस्तार को रोकने के साथ ही आईएसआईएस की फंडिंग रोकने के लिए भी आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+