अमेरिका के निर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और कमला हैरिस ने दी सिखों को गुरुपर्व की बधाई

वॉशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और उप-राष्‍ट्रपति कमला हैरिस ने दुनियाभर के सिख समुदाय को गुरुपर्व के मौके पर बधाई दी है। दोनों ने इसके साथ ही उन तमाम गुरुद्वारों का भी धन्‍यवाद अदा किया है जो महामारी के समय हजारों जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं और उन्‍हें खाना परोस रहे हैं। इसके साथ ही एक खास संदेश भी जारी किया गया है।

biden-harris.jpg

दोनों ने जारी किया साझा बयान

बाइडेन और हैरिस की तरफ से एक साझा बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है, 'अमेरिका और दुनिया के दूसरे हिस्‍सों में बसे हमारे सिख भाईयों को गुरुनानक देव जी की जन्‍मतिथि पर हार्दिक बधाईयां, जो सिख धर्म के संस्‍थापक थे।' बयान में आगे कहा गया है, 'उन तमाम अमेरिकी सिखों के हम शुक्रगुजार हैं जिन्‍होंने अपने दिलों और गुरुद्वारों में कम्‍युनिटी किचेन्‍स के दरवाजों को जरूरतमंदों के लिए खोल दिया है।' दोनों नेताओं ने लैगिंक असमानता और नस्‍लभेद के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी समुदाय का शुक्रिया अदा किया है। बाइडेन और हैरिस ने कहा है कि सच और न्‍याय सिख धर्म के मूल में हैं और ये मूल्‍य हर अमेरिकी की जिंदगी का भी हिस्‍सा हैं। बयान में कहा गया है, 'विरोध प्रदर्शनों की गर्मी में हमने देखा कि कैसे हर उम्र के सिख ने शांतिपूर्वक नस्‍लभेद और लैगिंक असमानता के खिलाफ मार्च किया। इस खास मौके पर आज हम खुद को गुरुनानक देव के उस संदेश को याद करते हैं जो समय से परे है और संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए प्रेम और एकता का संदेश छिपा है जो हमें लोगों और एक राष्‍ट्र के तौर पर उबरने में मदद कर सकता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+