Election Results 2019: पीएम मोदी को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने दी बधाई, कहा-अब कुछ बड़ा होने वाला है

वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव रिजल्‍ट्स (Lok Sabha Election Results 2019) में अपना परचम लहरा दिया है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पीएम मोदी को उनकी इस प्रचंड जीत पर बधाई दी है। भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 43 मिनट पर ट्रंप ने पीएम मोदी के लिए बधाई वाला ट्वीट किया। बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को चुनावों में 350 से ज्‍यादा सीटें हासिल हुई हैं और इसमें से बीजेपी की सीट ही 300 के करीब हैं।

'साझेदारी में होंगी अब महान घटनाएं'

राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपनी ट्वीट में लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी को बड़ी चुनावी जीत पर बधाई।' उन्‍होंने आगे लिखा, 'पीएम मोदी के सत्‍ता में वापस आने के बाद भारत-अमेरिका साझीदारी में अब कुछ बहुत महान चीजें होने वाली हैं। मैं हमारे अहम कामों को जारी रखने की ओर अग्रसर हूं।' पीएम मोदी के लिए अमेरिकी कांग्रेस के विदेश समिति के चेयरमैन इलियट एल एंगेल ने भी अपनी बधाईयां भेजी हैं। उन्‍होंने पीएम मोदी के साथ ही देश की जनता को भी अगले पांच वर्षों के लिए एक स्थिर सरकार चुनने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

वोट करना बड़ी जिम्‍मेदारी

वोट करना बड़ी जिम्‍मेदारी

इलियट ने कहा, 'लोकतंत्र में रहने वाले लोगों के लिए वोट करना एक बहुत बड़ी जिम्‍मेदारी और एक अहम अधिकार होता है होती है और मैं 600 मिलियन भारतीयों को बधाई देता हूं कि उन्‍होंने अपने इस अधिकार‍ का प्रयोग किया है।' इस विशाल जीत पर पीएम मोदी के लिए इजरायल, चीन, पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान, नेपाल, रूस और कई और देशों से बधाईयां आई हैं।

एक समान लक्ष्‍यों पर ध्‍यान

एक समान लक्ष्‍यों पर ध्‍यान

उन्‍होंने आगे कहा, 'भारतीयों ने बता दिया है और अमेरिकी कांग्रेस अब भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए के साथ मिलकर काम करने की दिशा की तरफ देख रही है ताकि हम अपने एक साझा हितों से जुड़े मुद्दों, मानवीय अधिका‍रों, रक्षा, व्‍यापार, आर्थिक प्रगति और क्‍लाइमेट चेंज से जुड़े लक्ष्‍यों पर आगे बढ़ सकें।' लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज 11 अप्रैल से हुआ था और 19 मई को चुनाव खत्‍म हुए।

अमेरिकी कांग्रेस ने भी दी बधाई

अमेरिकी कांग्रेस ने भी दी बधाई

अमेरिकी कांग्रेस के एक और नेता जिम बैंक्‍स ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी। उन्‍होंने कहा, 'भारत और अमेरिका के संबंध कभी भी इतने मजबूत नहीं थे।' एक और अमेरिकी कांग्रेस सदस्‍य ब्रैड शेरमन ने भी मोदी के दोबारा पीएम चुने जाने पर लिखा, 'दुनिया के सबसे ज्‍यादा आबादी वाले लोकतंत्र में एक और सफल चुनाव हुए हैं।' एक और अमेरिकी कांग्रेस नेता ब्रायन फिट्जपैट्रिक ने कहा कि वह पीएम मोदी के प्रशासन में अमेरिका और भारत के संबंधों के और मजबूत होने की दिशा में काम करने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें-BJP की बंपर जीत पर दुनिया के इन तीन सुपरपावर देशों ने भेजा मोदी को 'खास पैगाम'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+