फ्रांस के राष्‍ट्रपति मैंक्रों के साथ याराना बढ़ा रहे हैं अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप

फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं। उन्‍होंने सोमवार को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात की और इसके बाद ओवल ऑफिस में मीडिया को संबोधित किया।

वॉशिंगटन। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं। उन्‍होंने सोमवार को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात की और इसके बाद ओवल ऑफिस में मीडिया को संबोधित किया। मंगलवार को जब दोनों राष्‍ट्रपति दोबारा मिले तो दोनों के बीच करीबियों को आसानी से महसूस किया जा सकता है। दोनों राष्‍ट्रपतियों ने एक-दूसरे को गाल पर किस किया और हाथ में हाथ थामे नजर जाए। सोमवार को मैक्रों को व्‍हाइट हाउस में स्‍टेट डिनर दिया गया था। मैंक्रों के साथ उनकी पत्‍नी भी उनके साथ हैं।

स्‍वागत हासिल करने वाले पहले राष्‍ट्रपति

स्‍वागत हासिल करने वाले पहले राष्‍ट्रपति

मैंक्रों को व्‍हाइट हाउस में 21 तोपों की सलामी दी गई और इसके बाद ईस्‍ट रूम और स्‍टेट डिनर के साथ उनका स्‍वागत किया। मैंक्रों पहले नेता हैं जिन्‍हें राष्‍ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने इस तरह से होस्‍ट किया है। ट्रंप और मैंक्रों ने इस दौरान मीडिया और बाकी लोगों को अपनी करीबियों को अहसास करा दिया। एक बार तो ट्रंप, मैंक्रों के कोट पर मौजूद डैंड्रफ का भी साफ करते नजर आए।

किस से किया वेलकम

किस से किया वेलकम

दोनों नेताओं के बीच पिछले वर्ष मई में ब्रसेल्‍स में पहली मुलाकात हुई थी। छह बार हाथ मिलाने के बाद भी दोनों के बीच थोड़ा तनाव था। मैंक्रों की लिमोजिन को व्‍हाइट हाउस के साउथ लॉन तक आने की इजाजत दी गई। इसके बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को किस करके अभिवादन किया। मैंक्रों से मुलाकात के बाद रोज गार्डन में हुई ज्‍वॉइन्‍ट प्रेस कांफ्रेंस में ट्रंप ने मीडिया से मैंक्रों के बारे में कहा कि वह उन्‍हें काफी पसंद करते हैं।

ईरान डील पर भी चर्चा

ईरान डील पर भी चर्चा

इस पर्सनल केमेस्‍ट्री के बीच हर मैंक्रों ने ईरान के साथ एक नई डील के बारे में भी अमेरिकी राष्‍ट्रपति से चर्चा की। आपको बता दें कि ट्रंप 12 मई को ईरान के साथ हुई परमाणु डील पर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। उन्‍होंने इस डील को 'बुरी' और 'बकवास' डील करार दिया है। फ्रांस के राष्‍ट्रपति मैंक्रों का कहना है कि डील के तहत सीरिया समेत मीडिल ईस्‍ट में ईरान की बै‍लेस्टिक मिसाइलों की गतिविधियों पर भी नजर रखना च‍ाहिए।

12 मई को बड़ा फैसला लेंगे ट्रंप

12 मई को बड़ा फैसला लेंगे ट्रंप

यूरोपियन यूनियन को इस बात का डर है कि ट्रंप 12 मई को इस डील को खत्‍म कर सकते हैं। पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान के साथ परमाणु डील की थी। इस डील के बाद ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटा लिया गया था। डील के तहत ईरान ने वादा किया था कि वह परमाणु कार्यक्रम को बंद कर देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+