पेरिस समझौते पर बदल सकता है ट्रंप का रुख़

ट्रंप और मैक्रों
AFP
ट्रंप और मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों ने कहा है कि वो पेरिस समझौते से पीछे हटने के डोनल्ड ट्रंप के फ़ैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन फ्रांस जलवायु परिवर्तन समझौते पर अडिग है.

गुरुवार को पेरिस में मैक्रों ने कहा, "जलवायु के मुद्दे पर हम जानते हैं कि हमारे मतभेद क्या हैं."

उन्होंने कहा कि आवश्यक है कि इस दिशा में आगे बढ़ा जाए.

इस मौके पर राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया कि अमरीका इस मुद्दे पर अपना नज़रिया बदल सकता है, हालाँकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया.

उन्होंने कहा, "पेरिस समझौते के संबंध में कुछ हो सकता है. हम देखेंगे कि क्या होता है."

दाँव पर लगा है पश्चिमी सभ्यता का भविष्य: ट्रंप

ट्रंप की टा टा के बाद पेरिस समझौते का क्या ?

ट्रंप और मैक्रों
AFP
ट्रंप और मैक्रों

अमरीका का शुक्रिया!

अमरीका राष्ट्रपति ने पिछले महीने 2015 के पेरिस समझौते से बाहर आने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था वो नया समझौता करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे जिससे अमरीकी उद्योगपतियों का नुक़सान नहीं हो.

मैक्रों ने कहा कि दोनों नेताओं ने आपसी बातचीत में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को न छूकर अच्छा किया और चर्चा कि सीरिया में संघर्षविराम और द्विपक्षीय व्यापार समेत तमाम दूसरे मुद्दों पर क्या किया जा सकता है.

मैक्रों ने कहा, "हमारे बीच मतभेद हैं, ट्रंप ने चुनाव के दौरान अपने मतदाताओं से कुछ वादे किए और मैंने भी- तो क्या इनका असर दूसरे मुद्दों पर भी पड़ना चाहिए? नहीं."

ट्रंप का स्वागत
Reuters
ट्रंप का स्वागत

मैक्रों और ट्रंप ने आतंकवाद, ख़ासकर सीरिया और इराक़ में कथित इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ लड़ने के अपने-अपने देशों के प्रयासों के बारे में भी चर्चा की.

मैक्रों ने कहा, "अमरीका इराक़ युद्ध में बढ़-चढ़कर शामिल रहा है और मैं इस क्षेत्र में अमरीकी सैनिकों के योगदान के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा करना चाहूँगा."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+