अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले, भारत-चीन बॉर्डर पर स्थिति बेहद खराब
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-चीन सीमा विवाद पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि भारत-चीन बॉर्डर पर स्थिति इस समय बेहद खराब है। ट्रंप के मुताबिक चीन हालातों को आगे बढ़ा रहा है। इस टिप्पणी के साथ ही उन्होंने एक बार फिर कहा कि वह इसमें शामिल होकर इसे सुलझाना में मदद करना पसंद करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप इससे पहले दो बार और मध्यस्थता की पेशकश कर चुके हैं और दोनों ही बार भारत-चीन इससे इनकार कर चुके हैं।
Recommended Video

ट्रंप ने फिर की मदद की पेशकश
शुक्रवार को व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने रिपोर्ट्स से कहा, 'भारत और चीन दोनों ही बॉर्डर पर मजबूती से टिके हुए हैं। यह बहुत ही खराब स्थिति है।' ट्रंप ने आगे बताया कि वह भारत और चीन दोनों से ही इस स्थिति के बारे में बात कर रहे हैं। ट्रंप के शब्दों में, 'हम भारत और चीन की मदद के लिए तैयार हैं। अगर हम कुछ कर सकते हैं तो फिर बिल्कुल शामिल होकर मदद करना पसंद करेंगे। हम दोनों ही देशों से बात कर रहे हैं।' जब उनसे पूछा गया कि क्या चीन, भारत को चिढ़ा रहा है? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह उम्मीद करते हैं कि यह मसला न हो लेकिन इस तरफ भी ध्यान दिलाया कि चीन निश्चित तौर पर यह कर रहा है। ट्रंप के मुताबिक लोगों की समझ से भी परे है लेकिन चीन बहुत ही ठोस तरीके से भारत को चिढ़ाने में लगा हुआ है।
राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री की मीटिंग
शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी रूस की राजधानी मॉस्को में चीनी समकक्ष जनरल वेई फांगे से मुलाकात की है। जनरल वेई के अनुरोध के बाद दोनों की मीटिंग शंघाई-कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) से इतर हुई है। चुशुल में चीन की तरफ से 30 अगस्त को भी घुसपैठ की हुए घुसपैठ के प्रयास के बाद भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है। सेना ने पैंगोंग त्सो के दक्षिण में सभी अहम रणनीतिक पोस्ट्स पर कब्जा कर लिया है। सेना की तरफ से 31 अगस्त को बयान जारी कर कहा गया था कि चीन ने एलएसी की स्थिति में बदलाव की कोशिशें की हैं। भारत ने पैंगोंग झील के उत्तर में अपनी तैनात को बढ़ा दिया है। भारत और चीन के ब्रिगेड कमांडर मीटिंग के चार दौर हुए लेकिन इनका कोई नतीजा नहीं निकल सका।












Click it and Unblock the Notifications