गिरते गिरते बचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट ने हाथ पकड़कर बचाया, वीडियो देखिए
इससे पहले भी जून महीने में जो बाइ़डेन अपनी बाइक से गिर गए थे और पिछले साल एयर फोर्स वन की सीढ़ियों पर चढ़ते समय भी वो लड़खड़ा कर गिर गये थे।
G20 Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अकसर गिरते रहते हैं। कभी वो फ्लाइट की सीढ़ियों से फिसलकर गिर जाते हैं, तो कभी मंच पर असंतुलित हो जाते हैं। एक बार फिर से जो बाइडेन गिरते-गिरते बचे हैं और ये वाकया हुआ है इंडोनेशिया के बाली में, जहां अभी जी20 शिखर सम्मेलन चल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जिस वक्त तमन हुतान राया मैंग्रोव जंगल की तरफ जा रहे थे, उसी वक्त वो सीढ़ियों पर ठोकर खा गए।

गिरते-गिरते बचे बाइडेन
मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान सीढ़ियों पर ठोकर खाकर गिरने लगे, जिसके बाद इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने जी-20 शिखर सम्मेलन में बाली में मैंग्रोव वन की अपनी यात्रा के दौरान उन्हें पकड़कर गिरने से बचा लिया। यह पहली बार नहीं है, जब बाइडेन लाइव कैमरे पर ठोकर खाते हुए दिखाई दिए हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले 6 नवंबर को भी जब बाइडेन सारा लॉरेंस कॉलेज में एक रैली में शामिल हुए थे, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया था, उस वक्त वो मंच पर लड़खड़ा गए और गिरते-गिरते बचे थे। इस बार भी ठोकर लगने के बाद बाइडेन ने "वूप्स" किया। आपको बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति की उम्र 79 साल की हो चुकी है और उन्हें मंच पर अकसर गुम होते हुए भी देखा जा चुका है और इस बार इंडोनेशियाई राष्ट्रपति की मदद से बाइडेन गिरने से बचे हैं।
साइकिल से गिर चुके हैं बाइडेन
इससे पहले भी जून महीने में जो बाइ़डेन अपनी बाइक से गिर गए थे और पिछले साल एयर फोर्स वन की सीढ़ियों पर चढ़ते समय भी वो लड़खड़ा गए थे। जबकि, अमेरिकी राज्य डेलावेयर में भी वो बाइक से धराम से गिर चुके हैं। उस मौके पर बाइडेन की सुरक्षा में अमेरिकी राष्ट्रपति की भीड़ लग गई थी और उन्हें उनके सिक्योरिटी गार्ड्स ने फिर से खड़ा किया था। गिरने के बाद बाइडेन ने उस वक्त कहा था, "मैं ठीक हूं।" व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि, "जैसा कि राष्ट्रपति ने कहा, उतरते समय उनका पैर पैडल में फंस गया था और वह पूरी तरह से ठीक हैं। उन्हें किसी भी तरह की मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि, वर्तमान में अमेरिकी राष्ट्रपति जी20 के 17वें संस्करण में भाग लेने के लिए बाली में हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गर्मजोशी से गले मिले। उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी बैठक की है।
पोलैंड में रूसी मिसाइल गिरने के बाद NATO की होगी एंट्री? आर्टिकल 4 और 5 से होगा तय, जानें क्या है












Click it and Unblock the Notifications