PM मोदी से मिलने से पहले शी जिनपिंग पर जो बाइडेन की विवादित टिप्पणी, भारत को खुश करने की कोशिश!

Joe Biden on Xi Jinping: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर विवादित टिप्पणी की है। प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज से अमेरिका का राजकीय दौरा शुरू हुआ है और आज रात में बाइडेन परिवार पीएम मोदी के लिए अंतरंक डिनर कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसमें चुनिंदा लोग ही शामिल हो रहे हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे पर चीन की बारीक नजर बनी हुई है और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के भोंपू ग्लोबल टाइम्स ने पीएम मोदी के दौरे से पहले भारत को कई नसीहतें देने की कोशिश की है। लेकिन, ऐसा लग नहीं रहा है, कि अब भारत और अमेरिका, चीन को लेकर कोई पीछे का रास्ता देखने वाले हैं।

Joe Biden on Xi Jinping

शी जिनपिंग पर बरसे बाइडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तुलना 'तानाशाहों' से की है। पत्रकारों की उपस्थिति में कैलिफोर्निया में एक डेमोक्रेटिक पार्टी के डोनर्स स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जो बाइडेन ने शी जिनपिंग को तानाशाह बताया है।

बाइडेन ने शी जिनपिंग पर उस वक्त विवादित टिप्पणी की है, जब इसी हफ्ते अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बीजिंग जाकर शी जिनपिंग से मुलाकात की है और इस दौरान उन्होंने साफ किया, कि अमेरिका अभी भी ताइवान को स्वतंत्र देश नहीं मानता है। हालांकि, इस बार एंटनी ब्लिंकन के टोन बदले हुए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक हालिया संकट का जिक्र करते हुए, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक चीनी गुब्बारे को अमेरिकी आसमान में मार गिराया था और जिसके बारे में दावा किया गया था, कि वह अमेरिकी क्षेत्र में जासूसी कर रहा था, बाइडेन ने कहा, कि शी जिनपिंग को "नहीं पता था कि यह गुब्बारा वहां था" और ये "तानाशाहों के लिए यह बड़ी शर्मिंदगी की बात थी, जब उन्हें पता ही नहीं चल पाया, कि क्या हुआ है।" एक तरह से उन्होंने शी जिनपिंग पर तंज कसा है।

आपको बता दें, कि 22 जून को पीएम मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में डिनर कार्यक्रम रखा गया है, लेकिन पीएम मोदी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने वाले अधिकारियों के मुताबिक, 21 जून को बाइडेन परिवार की तरफ से पीएम मोदी के लिए अंतरंग डिनर कार्यक्रम रखा गया है। 21 जून को पीएम मोदी बाइडेन परिवार के साथ डिनर करेंगे, जिसे अमेरिका की फर्स्ट लेडी, जिल बाइडेन होस्ट करेंगी। इस कार्यक्रम में चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+