अतंरिक्ष तक ट्वीट भेजने वाले राष्ट्रपति बराक ओबामा
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ईरान परमाणु मुद्दे पर कांग्रेस के लिए जवाब तैयार करने के साथ ही साथ एक और काम में भी व्यस्त हैं। ओबामा स्पेस स्टेशन को एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं। इन ट्वीट्स में वह अंतरिक्ष से आई फोटोग्राफ की तारीफ कर रहे हैं और साथ ही वहां के माहौल के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं।

क्या लिखा ओबामा ने
राष्ट्रपति ओबामा ने स्टेशन कमांडर स्कॉट कैली को एक ट्वीट की। इस ट्वीट में उन्होंने अतंरिक्ष की फोटोग्राफ्स को सराहा। साथ ही उन्होंने केली से पूछा कि क्या वह अपने यान की खिड़की से सिर निकालकर बाहर का नजारा देख सकते हैं। केली ने अतंरिक्ष की कुछ फोटोग्राफ्स ट्वीट कीं थी। इसके जवाब में ही ओबामा ने उन्हें ट्वीट किया।
इसके साथ ही साथ ओबामा ने नासा की ओर से जारी एक छोटा वीडियो भी ट्वीट किया है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे चांद धरती के पास से गुजरता है। इस ट्वीट के साथ ही उन्होंने नासा और इसके वैज्ञानिकों की तारीफ की।












Click it and Unblock the Notifications