जेम्‍स फॉले के वीडियो को देख दहले बराक ओबामा

वाशिंगटन। पूरी दुनिया अमेरिकी पत्रकार जेम्‍स फॉले के हत्‍या के वीडियो को देखने के बाद जहां डरी और सहमी हुई है तो वहीं अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा भी आइएसआइएस के इस वीडियो को देखकर दहल गए हैं।

barack-obama-james-foley

अमेरिका की ने इस वीडियो की पुष्टि कर दी है जिसमें आइएसआइएस आतंकी फॉली का सिर धड़ से अलग कर देते हैं।

अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराका ओबामा ने इस वीडियो को रूह कंपा देने वाला करार दिया है। साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा है कि इस वीडियों के बावजूद अमेरिका आइएसआइएस के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगा। अमेरिका के साथ ही ब्रिटेन और फ्रांस ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है।

पुरी दुनिया से की साथ आने की अपील

बराक ओबामा ने कहा कि पत्रकार जेम्स फॉली की हत्या ऐसी घटना है जिसने पूरी दुनिया की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। इस हत्या से पूरी दुनिया स्तब्ध है और कोई भी इस्‍लामिक स्‍टेट की इस कार्रवाई का समर्थन नहीं कर सकता।

ओबामा ने कहा कि इस कैंसर से लड़ने के लिए दुनिया के सभी देश साथ आएं। दुनिया में ऐसे अमानवीय विचारों की कोई जगह नहीं है।

देखें वीडियो

क्‍या है वीडियो में फॉले का संदेश

वीडियो में फॉले का जो संदेश है उससे साफ जाहिर हो रहा है कि कहीं न कहीं आइएसआइएस आतंकियों ने उन्‍हें डरा-धमका कर इस वीडियो को शूट किया है। वीडियो में फॅाले ने अमेरिका के लिए जो संदेश दिया है उसमें, ‘मैं अपने परिवारजनों, दोस्‍तों और शुभचिंतकों से कहना चाहता हूं कि मेरे असली हत्यारे अमेरिकी सरकार के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों। मुझ पर आज जो कुछ बीत रहा है वह उसी की करतूतों का नतीजा है।'

फॉले आखिरी में कहते हैं कि इराक में अमेरिकी सैनिकों ने बमबारी शुरू करने के साथ ही मेरी मौत पर मुहर लगा दी थी। फॉले वर्ष 2012 से लापता थे। फॉले के साथ ही अब उन सभी जर्नलिस्‍ट्स पर खतरा बढ़ गया है जो स‍ीरिया में बंधक बनाकर रखे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+