सख्त लहजे में ओबामा ने शरीफ के सामने रखी पाक दौरे के लिए एक शर्त
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सामने एक ऐसी शर्त रख दी है, जिसे पूरा करना उनके बस में है ही नहीं। अंग्रेजी डेली हिन्दुस्तान टाइम्स की एक खबर पर अगर यकीन करें तो ओबामा ने शरीफ से सख्त लहजे में कहा है कि वह तभी पाक का दौरा करेंगे जब उनके आने से पहले वहां स्थितियां सामान्य होंगी।

बताया जा रहा है कि ओबामा ने शरीफ से यह बात पिछले हफ्ते उस समय कहीजब उन्होंने अपने भारत दौरे के बारे में बताने के लिए शरीफ को बताने के लिए उन्हें फोन किया था।
अब जबकि यह बात आधिकारिक हो चुकी है कि ओबामा 26 जनवरी 2015 को गणतंत्र दिवस के मौके पर बतौर खास मेहमान भारत आएंगे तो पाक को तो मिर्ची लगना लाजिमी था।
आपको बता दें कि ओबामा अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जो इस मौके पर भारत आएंगे। इसके अलावा वह पहले ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति भी हैं जो दूसरी बार भारत का दौरा करेंगे।
पाक की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसके मुताबिक ओबामा ने शरीफ को इस बात का भरोसा दिया है कि वह हो सकेगा तो जल्द से जल्द पाक का दौरा करेंगे लेकिन यह तभी हो सकेगा जब पाक में हालात सामान्य होंगे।
पाक के अखबार द डॉन में ओबामा के इस बयान को प्रमुखता से जगह दी गई है। लेकिन वहीं यह भी लिखा है कि पाक अभी तक यह समझ नहीं पा रहा है कि ओबामा ने यह बात क्या पाक में मौजूद सुरक्षा के हालातों के लिए कही है या फिर वहां पर राजनीतिक हालातों को देखते हुए इतनी सख्ती से शरीफ को जवाब दिया।












Click it and Unblock the Notifications