Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आखिरकार ओबामा को मिली अपने पुराने ब्‍लैकबेरी फोन से आजादी

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने जनवरी 2009 में दूसरी अमेरिकी राष्‍ट्रपति का पद संभाला था। जब से ओबामा को यह जिम्‍मेदारी मिली तब से ही वह एक ब्‍लैकबेरी फोन का प्रयोग कर रहे थे। लेकिन अब खबरें हैं कि कार्यकाल के अंतिम दौर में ओबामा को इस फोन से आखिरकार छुटकारा मिल ही गया है।

US President Barack Obama finally get rid of his BlackBerry phone

गेम नहीं खेल पाते हैं प्रेसीडेंट ओबामा

ओबामा ने जिमी फैलॉन के शो में बताया कि इस वर्ष उन्‍हें एक नया स्‍मार्ट फोन मिला है। हालांकि राष्‍ट्रपति ओबामा ने बताया कि सुरक्षा वजहों से उनका फोन लॉक ही रहता था। इस वजह से वह न तो कोई गेम खेल पाते हैं, कॉल नहीं कर पाते, न किसी को मैसेज कर पाते हैं और न ही कोई फोटोग्राफ ले पाते हैं।

विशेषज्ञ अभी तक हैरान

ओबामा का कहना था कि उनके पास जो फोन था वह बिल्‍कुल वैसा ही हैं जैसा आप किसी तीन वर्ष के बच्‍चे को खेलने के लिए दे दें। वहीं विशेषज्ञों को यह बात अब तक समझ नहीं आ रहा है कि जब ओबामा व्‍हाइट हाउस को अलविदा कहने वाले हैं उस समय उन्‍हें यह फोन दिया गया।

फिलहाल कौन सा फोन यह सीक्रेट

ब्‍लैकबेरी फोन को आज तक सुरक्षित फोन डिवाइस माना जाता है लेकिन आज भी कई देशों की सरकारें इसका प्रयोग करने में हिचकती हैं। वहीं एंड्रॉयड और आईओएस फोन को आज तक सुरक्षित फोन डिवाइस माना जाता है। ओबामा को फिलहाल कौन सा फोन दिया गया है इसे अभी तक सीक्रेट रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+