जब अपने फेवरिट रेस्टोरेंट पहुंचे राष्ट्रपति बराक ओबामा
वाशिंगटन। अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। ओबामा अपनी पत्नी और फर्स्ट लेडी मिशेल के साथ अपने फेवरिट रेस्टोरेंट रोजेज लग्जरी पहुंचे और यहां पर उन्होंने अपने बर्थडे का जश्न
मनाया। ओबामा के साथ उनके परिवार के कुछ खास लोग और करीबी भी मौजूद थे।

अपने आउटफिट के लिए मशहूर मिशेल इस दौरान भी काफी स्टाइलिश नजर आ रही थीं। उन्होंने घुटनों तक की ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहन रखी थी। बर्थडे डिनर के दौरान ओबामा की सौतेली बहन माया सोइतोरो-एनजी और उनके पति कॉनरैड, उनकी भतीजी लेसली रॉबिनसन और वरिष्ठ सलाहकार वैलेरी जैरेट मौजूद थे।
ओबामा और प्रथम महिला मिशेल वॉशिंगटन के मशहूर रेस्त्रां रोजेज लग्जरी के बाहर कतार में नहीं लगे। वॉशिंगटन के इस लोकप्रिय रेस्तरां में आमतौर पर लंबी कतार रहती है। रोजेज लग्जरी को उसके लजीज पोर्क और लीची के सलाद के लिए जाना जाता है।
मिशेल इससे पहले फरवरी में डिनर के लिए इसी रेस्तरां में आई थीं। वाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट के मुताबिक, ओबामा ने कैम्प डेविड में बीते सप्ताहांत अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया।












Click it and Unblock the Notifications