अमेरिकी राष्‍ट्रपति ओबामा ने क्‍यों कहा डोनाल्‍ड ट्रंप को खतरनाक

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने एक बार फिर से रिपलिब्‍कन पार्टी के उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप पर निशाना साधा है और उन्‍हें अमेरिकी 'लोकतंत्र' के लिए खतरनाक करार दिया है।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने एक बार फिर रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप पर निशाना साध है। ओबामा ने डेमोक्रेट पार्टी की उम्‍मीदवार हिलेरी क्लिंटन के लिए आयोजित एक चुनावी सभा में ट्रंप को 'लोकतंत्र के लिए खतरा' करारा दिया।

barack-obama-donald-trump.jpg

क्‍यों कहा राष्‍ट्रपति ओबामा ने ऐसा

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वोटर्स धोखाधड़ी और चुनावों में धांधली के आरोप काफी 'खतरनाक' हैं और ये अमेरिका के लोकतंत्र को कमजोर करते हैं।

आपको बता दें कि आम चुनाव के नतीजे स्वीकार करने से जुड़ा सवाल पूछे जाने डोनाल्‍ड ट्रंप ने पर कोई वादा करने से इनकार कर दिया था। उन्‍होंने कहा था कि अगर वह इन चुनावों में हारते हैं तो फिर वह नतीजों को स्‍वीकार नहीं करेंगे।

मजाक नहीं चुनाव का मुद्दा

राष्‍ट्रपति ओबामा ने गुरुवार को फ्लोरिडा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि आप बिना किसी साक्ष्य के धांधली या धोखाधड़ी की बात कहते हैं।

उन्‍होंने कहा कि ट्रंप अमेरिकी इतिहास में किसी बड़ी पार्टी के ऐसे पहले उम्मीदवार बन गए हैं, जो यह कहता है कि वह चुनाव हारने के बाद भी हार नहीं मानेगा और फिर वह कहता है कि अगर वह जीत जाता है तो नतीजों को स्वीकार कर लेगा। ओबामा के मुताबिक यह कोई मजाक का मुद्दा नहीं है।

कभी किसी मतदान केंद्र पर गए हैं ट्रंप

रैली में ओबामा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकतर रिपब्लिकन लोगों ने यह माना है कि इतने बड़े देश में चुनाव की धांधली का कोई तरीका नहीं है।

वह नहीं जानते कि ट्रंप कभी किसी मतदान केंद्र पर गए भी हैं या नहीं? वहां मतदान करवाने के लिए डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सदस्य मौजूद रहते हैं।

झूठ से ज्‍यादा खतरनाक ट्रंप के दावे

ओबामा ने स्‍पष्‍ट तौर पर कहा कि ट्रंप के आरोप बाकी किसी झूठ के मुकाबले कहीं ज्यादा खतरनाक है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि जब ट्रंप जैसे उम्‍मीदवार हमारे चुनाव की वैधता को लेकर लोगों के दिमाग में शक के बीज बोने की कोशिश करते हैं तो इससे हमारा लोकतंत्र कमजोर होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+