ओबामा के 'मैन ऑफ एक्शन मोदी' नौकरशाही में सुस्ती को कर रहे खत्म
वाशिंगटन। ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की दोस्ती कुछ ज्यादा ही खास हो गई है। म्यांमार में नरेंद्र मोदी को 'मैन ऑफ एक्शन' कहने वाले ओबामा ने फिर एक बार मोदी की तारीफ की है।

इस बार ओबामा ने कहा है कि मोदी जिस तरह से भारत में नौकरशाही में मौजूद सुस्ती को दूर करने में लगे हैं वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
26 जनवरी के मौके पर भारत में खास मेहमान बनकर आ रहे ओबामा ने हालांकि कहा है कि भारत में नौकरशाही की सुस्ती को दूर करना काफी लंबी प्रक्रिया है और इसमें समय लगेगा। मोदी इसमें कितना सफल हो पाते हैं यह तो समय ही बताएगा लेकिन वह जो भी कर रहे हैं, वह नि:संदेह तारीफ करने के लायक है।
ओबामा के मुताबिक मोदी की इस दिशा में काम करने की इच्छा ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। ओबामा ने अमेरिका में शीर्ष उद्योगपतियों से राउंडटेबल बैठक के दौरान यह बात कही।
यह बैठक अमेरिका और दुनिया की मौजूदा आर्थिक हालत पर विचार करने के लिए बुलाई गई थी. पिछले महीने म्यांमार में मोदी से संक्षिप्त मुलाकात के दौरान ओबामा ने उन्हें 'मैन ऑफ एक्शन' कहा था।












Click it and Unblock the Notifications