Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

परमाणु पनडुब्बियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां बेच रहा था न्यूक्लियर इंजीनियर, पत्नी के साथ पकड़ा गया

परमाणु पनडुब्बी का इंजीनियर संवेदनशील जानकारियां विदेशी एजेंट को बेच रहा था, पत्नी के साथ पकड़ा गया।

वॉशिंगटन, अक्टूबर 11: अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी एफबीआई ने यूएस नेवी में काम करने वाले एक न्यूक्लियर इंजीयिनर को उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार किया गया है। एफबीआई के अंडरकवर एजेंट इस इंजीनियर को पकड़ने के लिए पिछले एक साल से ऑपरेशन चला रहे थे और अब ये जोड़ा गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, ये जोड़ा क्रिप्टोकरेंसी जरिए अमेरिकी न्यूक्लियर सीक्रेट जानकारियां किसी दूसरे देश को बेचने की कोशिश कर रहा था। (सभी तस्वीर फाइल)

न्यूक्लियर इंजीनियर गिरफ्तार

न्यूक्लियर इंजीनियर गिरफ्तार

इस ऑपरेशन में शामिल एफबीआई के अधिकारियों के मुताबिक, यूएस नेवी में काम करने वाले न्यूक्लियर इंजीनियर जोनाथन टोएबे को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास अमेरिकी न्यूक्लियर हथियारों को लेकर काफी बड़ी सीक्रेट थी। एफबीआई ने जोनाथनम टोएबे को उसकी पत्नी डायना के साथ शनिवार को वेस्ट वर्जीनिया में एफबीआई और नौसेना आपराधिक जांच सेवा द्वारा गिरफ्तार किया गया है। सबसे हैरानी की बात ये है कि, इस दंपति ने अपने हिसाब से किसी विदेशी 'एजेंट' को परमाणु सीक्रेट बेच दिए, लेकिन बाद में पता चला कि, वो एक सीक्रेट स्टिंग ऑपरेशन था और वो सीक्रेट जानकारी एक एफबीआई अधिकारी को ही बेची गई थी। एफबीआई के अधिकारी ने आरोपी को यकीन दिला दिया था कि वो एक विदेशी एजेंट है।

सीक्रेट जानकारियां बेचा

सीक्रेट जानकारियां बेचा

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने कहा है कि न्यूक्लियर इंजीनियर टोएबे के पास परमाणु पनडुब्बियों से संबंधित अति गोपनीय सैन्य डिजाइन, सीक्रेट डेटा, परमाणु संचालित युद्धपोतों के लिए रिएक्टर से संबंधित संवेदनशील जानकारियां मौजूद थी, जिसे उसने एक एफबीआई एजेंट को बेच दिया और स्टिंग ऑपरेशन में पकड़ लिया गया। दरअसल, एक साल पहले टोएबे को लेकर एक एफबीआई एजेंट को शक हो गया था, जिसमें न्यूक्लियर इंजीनियर टोएबे ने एक विदेशी सरकार को परमाणु रहस्यों को बेचने की पेशकश की थी, जिसके बाद एक अंडरकवर एफबीआई एजेंट ने कई महीनों बाद एक एन्क्रिप्टेड ईमेल प्रोग्राम के माध्यम से जवाब दिया और उसके साथ संपर्क साधना शुरू कर दिया।

कैसे बेचता था सीक्रेट जानकारियां

कैसे बेचता था सीक्रेट जानकारियां

एफबीआई की शिकायत के मुताबिक, परमाणु पनडुब्बी इंजीनियर और उसकी पत्नी 70 हजार डॉलर में कुछ सीक्रेट जानकारियों को बेचने के लिए तैयार हो गया और सौदा होने के बाद वो संवेदनशील जानकारियों को इंक्रिप्टेड मेमोरी कार्ड को सैंडविच या किसी च्यूंगम के पैकेट में छिपाकर विदेशी सरकार के एजेंट को दे रहा था। लेकिन, इंजीनियर को नहीं पता था कि वो जिस 'एजेंट' से डील कर रहा है, असल में वो एफबीआई का अधिकारी है और वो फंस चुका है। एफबीआई ने कहा है कि, न्यूक्लियर इंजीनियर ने नकली नाम के साथ एक ईमेल बना रखा था और उसके जरिए वो बात कर रहा था। ये दंपति कोड वर्ड के जरिए मेल किया करता था, ताकि खुफिया एजेंसियों की आंख में धूल झोंक सके।

अमेरिका से गद्दारी करने की कोशिश!

अमेरिका से गद्दारी करने की कोशिश!

एफबीआई अधिकारी ने कहा है कि, आरोपी न्यूक्लियर इंजीनियर जिन सीक्रेट जानकारियों को लीक करने की कोशिश में था, वो काफी संवेदनशील थे और ये जानकारियां विदेशी हाथ में जाने का मतलब अमेरिका को 'घाव' देने जैसा है। इस इंजीनियर ने परमाणु ऊर्जा अधिनियम का उल्लंघन किया है।' एफबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी इंजीनियर ने 'विदेशी एजेंट' से ये भी अनुरोध किया था, कि वो उसे उसके परिवार के साथ अमेरिका से निकाल ले। जिसपर उसे अंडरकवर एफबीआई एजेंट ने कहा था कि, उसके पास पैसा और पासपोर्ट है, और वो उसे अमेरिका से बाहर निकाल लेगा।

बेहद शातिर था इंजीनियर

बेहद शातिर था इंजीनियर

आरोपी इंजीनियर ने कहा है कि, वो बेहद सावधानी के साथ खुफिया जानकारियों को इकट्ठा कर रहा था और वो इतना ज्यादा सावधान था, कि उसके किसी भी सहकर्मी को उसके ऊपर शक नहीं हुआ। आरोपी जोनाथन ने गिरफ्तार होने के बाद कहा कि, उसके किसी भी साधी को उसके ऊपर एक पैसे भी शक नहीं है। जून 2021 में इस न्यक्लियर इंजीनियर दंपत्ति ने वेस्ट वर्जीनिया का दौरा किया था, जहां उसने एक बटर सैंडविच में खुफिया जानकारियां छिपाकर एफबीआई अधिकारी को दी थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+