अमेरिका में भारतीय नागरिकों के साथ खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार कार पुल से गिरी, 3 गुजराती महिलाओं की मौत

Indian Women Killed In US: अमेरिका में एक भीषण कार दुर्घटना में गुजरात की रहने वाली तीन महिलाओं की मौत हो गई। गुजरात के आनंद जिले की रहने वाली रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल की उस वक्त मौत हो गई, जब उनकी एसयूवी कार, दक्षिण कैरोलिना के ग्रीनविले काउंटी में एक पुल से टकराकर सड़क से नीचे गिर गई।

ग्रीनविले काउंटी कोरोनर कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, एसयूवी, I-85 पर उत्तर की ओर यात्रा करते हुए बैरिकेट पर चढ़ते हुए पुल के विपरीत दिशा में पेड़ों से टकराने से पहले कम से कम 20 फीट हवा में उड़ गई थी।

Car accident kills 3 indian woman in usa

मुख्य उप कोरोनर माइक एलिस ने समाचार चैनल WSPA को बताया, कि "यह स्पष्ट है कि वे निर्धारित गति सीमा से ऊपर यात्रा कर रहे थे।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया, कि हादसे में कोई अन्य कार शामिल नहीं थी।

अमेरिका में भारतीयों के साथ खतरनाक हादसा

कार एक पेड़ पर अटकी हुई पाई गई और वो हादसे के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और माना जा रहा है, कि कार इतनी ज्यादा रफ्तार में थी, कि शायद ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया होगा।

मुख्य उप कोरोनर माइक एलिस ने कहा, कि "बहुत कम ही आपने ऐसा वाहन देखा होगा, जो इतनी तेज़ गति से सड़क छोड़ता है कि वह 4-6 लेन के ट्रैफ़िक को पार कर जाता है और करीब 20 फीट तक पेड़ों से टकरा जाता है।" साउथ कैरोलिना हाईवे पेट्रोलिंग, गैंट फायर एंड रेस्क्यू और कई ग्रीनविले काउंटी ईएमएस इकाइयों सहित आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें, हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचीं।

वहीं, दुर्घटना में जीवित बचा एकमात्र व्यक्ति काफी घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए फिलहाल उसकी जिंदगी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अगर घायल शख्स की जान बच जाती है, तो फिर दुर्घटना के पीछे की असल वजह का पता चल पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+